मंदना करीमी के ‘अबॉर्शन खुलासे’ पर क्यों उछला अनुराग कश्यप का नाम, जानें वजह

mandana karimi 1649684918


मंदना करीमी ने लॉकअप में अपने अबॉर्शन और सीक्रेट अफेयर से जुड़ा सनसनीखेज खुलासा किया था। अब सोशल मीडिया पर इसके चर्चे हो रहे हैं। उन्होंने बताया था कि एक जाने-माने डायरेक्टर ने उनके साथ प्रेग्नेंसी प्लान की। जब वह प्रेग्नेंट हो गईं तो वह पीछे हट गया। इस वजह से उन्हें अबॉर्शन करवाना पड़ा। अब सोशल मीडिया पर चर्चा है कि उस डायरेक्टर का नाम अनुराग कश्यप है। कंगना ने डायरेक्टर के बारे में हिंट किया था, हालांकि किसी का नाम नहीं लिया। इसके अलावा मंदना ने साल 2020 अनुराग कश्यप के सपोर्ट में एक ट्वीट किया था, इस वजह से भी लोग उनका नाम जोड़ रहे हैं। 


लोग बोले- अनुराग कश्यप हैं वह डायरेक्टर


लॉकअप में मंदना के सीक्रेट ने कंगना रनौत को भी इमोशनल कर दिया। उन्होंने बताया था कि जब वह अपने तलाक से जूझ रही थीं। उस समय उनका सीक्रेट रिलेशनशिप एक जाने-माने डायरेक्टर के साथ हुआ था। मंदना ने बताया था कि यह डायरेक्टर महिलाओं के अधिकार में बोलने वाले हैं। कई लोगों के लिए आइडल की तरह हैं। मंदना ने बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी प्लान की। जब वह प्रेग्नेंट हो गईं तो कह दिया कि वह इसके लिए तैयार नहीं हैं। इस एपीसोड के बाद सोशल मीडिया पर लोग कयास लगा रहे हैं कि यह डायरेक्टर अनुराग कश्यप हैं।

संबंधित खबरें


लोग खोज लाए मंदना के पुराने पोस्ट


एक यूजर ने लिखा है कि पता नहीं डायरेक्टर कौन है लेकिन मंदना के साथ जो हुआ बहुत भयानक है। इस पर दूसरे ट्विटर यूजर ने जवाब दिया है कि वह अनुराग कश्यप हैं। एक यूजर ने लिखा है अनुराग कश्यप ही बड़ा फेमिनिस्ट है। इसके अलावा कई लोग पुराने पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं जो मंदना ने अनुराग के सपोर्ट में किए थे।

 

मंदना ने #MeToo में की थी तरफदारी


2020 में अनुराग कश्यप सेक्शुअल हैरासमेंट के केस में फंसे थे तब मंदना करीमी ने उनके लिए एक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि अनुराग ने कैसे बुरे वक्त में उनका साथ दिया था। मंदना ने लिखा था, प्रिय अनुराग, तुमने मुझे मेरा वो साइड दिखाया जो मैं कभी नहीं देख सकी थी। जब मैं लोगों से उम्मीद खो चुकी थी तो आप मुझे बचाने वाले बनकर आए। मंदना ने अनुराग को अपना गार्जियन ऐंजल बताया था। मंदना ने लंबा पोस्ट लिखा था और उनके पक्ष में बोली थीं।

 





Source link