![खुल गया राज: क्या शादीशुदा है Munawar Faruqui, कहा -बेटे के लिए कर रहा हूं शो - Times Bull 1 IMG 20220410 190655](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG_20220410_190655.jpg)
नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन Munawar Faruqui जबसे कंगना रनौत के बहुचर्चित शो लॉकअप में आए हैं उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। खासकर लड़कियों में तो उनका क्रेज जबरदस्त नजर आ रहा है।सायशा शिंदे और अंजलि अरोड़ा भी मुनव्वर पर अपना दिल हार चुकी हैं। लेकिन शो में मुन्नवर फारूकी ने एक ऐसा सीक्रेट रिवील किया है जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है। बता दे कि मुनव्वर फारूकी लॉक अप के सबसे फेमस और चर्चित कंटेस्टेंटस में से एक हैं।
क्या शादी शुदा है मुन्नवर फारूकी?
दरअसल सोशल मीडिया पर लोग उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं। जजमेंट डे पर कंगना रनौत ने उनसे उनकी पर्सनल जानकारी साझा करने को कहा। पहले तो मुन्नवर ने निजी जिंदगी की बातें शेयर करने से साफ मना कर दिया लेकिन कंगना के समझाने के बाद उन्होनें ऐसा खुलासा किया जिसे जानकार हर कोई हैरान रह गया।
मुनव्वर ने कहा कि उनकी काफी छोटी उम्र में ही शादी हो गई थी।मुनव्वर ने यह भी कहा कि वो और उनकी पत्नी बीते 1.5 साल से एक दूसरे के साथ नहीं रह रहे हैं। मुनव्वर ने शॉकिंग खुलासा करते हुए बताया कि उनकी शादी का मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा है, इसलिए वो इस बारे में पब्लिक में बात करने से बचते आए हैं।
मुन्नवर के इस खुलासे के बाद उनको प्यार करने वाली अंजली अरोड़ा का दिल टूट गया और वो काफ़ी शॉक्ड नजर आईं।
सायशा शिंदे से बात करते मुन्नवर ने कहा कि वो केवल अपने बेटे के लिए ये शो कर रहे हैं और उनकी वजह से शादी की बात पब्लिक में नहीं लाना चाहते ताकि उनको दिक्कत न हो जाए।