Khatron Ke Khiladi 12: जन्नत जुबैर ने रोहित शेट्टी को किया चैलेंज, सिर्फ 1 सेकेंड में खत्म हो गई फाइट

rohit shetty and jannat zubair 1656483941


टीवी के सबसे पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) में इस बार एक्ट्रेस जन्नत जुबैर की रोहित शेट्टी के साथ कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। फुलवा और तू आशिकी जैसे शोज का हिस्सा रह चुकीं जन्नत जुबैर सेट पर खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के साथ-साथ जमकर मस्ती भी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्यूट और फनी वीडियो शेयर किया है।

रोहित शेट्टी और जन्नत जुबैर की क्यूट कैमिस्ट्री

वीडियो में रोहित शेट्टी को हेलिकॉप्टर के किनारे पर बैठे देखा जा सकता है और वहीं पास में रोहित से लगभग आधी हाइट की जन्नत जुबैर उन्हें फाइट के लिए चुनौती देती दिखाई पड़ रही हैं। जन्नत को ऐसी हरकतें करते देखकर रोहित शेट्टी खड़े होते हैं और जन्नत जुबेर के माथे पर हल्का सा पंच मार देते हैं जिसके बाद वो वहीं पर ढेर हो जाती हैं।बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक भी शो का हिस्सा

जन्नत जुबैर और रोहित शेट्टी की ये फनी रील खूब वायरल हो रही है। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी खतरों के खिलाड़ी में टीवी शोज के कई सितारे शरीक हुए हैं। बिग बॉस की विजेता रह चुकीं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक समेत तमाम टीवी सितारे हैं जो इस साल खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में चर्चा का विषय रहे हैं।

कमेंट बॉक्स में लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

बात करें जन्नत जुबैर द्वारा शेयर किए गए वीडियो की तो इस वीडियो को शेयर करते हुए जन्नत ने रोने वाला इमोजी बनाया है और कैप्शन में लिखा- सर। कमेंट बॉक्स में लोगों ने इस वीडियो पर जन्नत जुबैर के मजे लिए हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- कोमल लड़की। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- वह कितनी क्यूट लग रही है रोहित सर के साथ।



Source link