Khatron Ke Khiladi 12: घायल हुईं कनिका मान, मुस्कुराती तस्वीर देख फैन्स बोले- ‘ये है असली खिलाड़ी’

1655343687


रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 12 की शूटिंग इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हो रही है। शामिल होने वाले कंटेस्टेंट वहां से अपनी तस्वीरें और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में एक्ट्रेस कनिका मान भी हिस्सा ले रही हैं। वहां समंदर किनारे बिकिनी में उनकी फोटो आई थी जो कि वायरल हो गई थी। शो के खतरनाक स्टंट से तो सभी वाकिफ होंगे। कई बार कंटेस्टेंट घायल भी हो जाते हैं। कनिका को भी एक टास्क के दौरान काफी चोट लग गई।

हाथ-पैर में लगी चोट


टास्क के दौरान कनिका के पैर और हाथ छिल गए। वह कैमरे की ओर देखते हुए अपने चोट के निशान दिखा रही हैं। उन्हें देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि इन सबके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। फोटो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है।

चेहरे पर मुस्कुराहट


फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, ‘कनिका मान की शॉकिंग तस्वीर। उनके प्रति सम्मान कि वह अभी भी मुस्कुरा रही हैं। खासकर ऐसे वक्त में जब वह शो में जाने से पहले अस्वस्थ थीं। इसके कहते हैं असली ताकत।‘ वहीं फैन्स उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें खुद का ख्याल रखने की सलाह दी तो किसी ने असली खिलाड़ी बताया।

 

संबंधित खबरें

1655343608

रोहित शेट्टी की तारीफ की

 

इससे पहले कनिका ने शो के होस्ट रोहित शेट्टी के बारे में कहा था कि वह उनके सेंस ऑफ ह्यूमर से प्रभावित हैं। उनकी एनर्जी कमाल की होती है। वो हमेशा कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाते दिखते हैं। कनिका शो में जाने से पहले काफी एक्साइटेड दिखी थीं। उनका कहना था कि वह स्टंट करने और चुनौतियों को एंजॉय करना चाहती हैं।



Source link