पठान के लिए जोया अवतार में आईं कटरीना कैफ, फैंस को बताया- पठान का खतरनाक मिशन

pathaan katrina kaif 1674610782


ऐप पर पढ़ें

लंबे समय से फिल्म पठान का इंतजार कर रहे फैंस आज थिएटर में नजर आ रहे हैं। वहीं कई फैंस ऐसे भी हैं जिन्हें फर्स्ट डे फर्स्ट शो की टिकट नहीं मिली है। सुबह 6 बजे से शुरू हुए शोज के साथ फैंस अपने शो के इंतजार में हैं। दरअसल, फिल्मों की रिलीज के साथ एक समस्या होती है उसकी कहानी लीक होने की। ये कहानी अक्सर फैंस के जरिए ही लीक होती है। जो फैंस थिएटर में फिल्म देख लेते हैं वो अक्सर फिल्म की थोड़ी बहुत कहानी बता देते हैं। ऐसे में मेकर्स को फिल्म के लीक होने की चिंता रहती है। इसी पर फिल्म की कास्ट के साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी फैंस से रिक्वेस्ट की है।

अपने इंस्टा स्टोरी पर कटरीना ने फैंस से पठान के लिए गुजारिश की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस से पठान के स्पाइलर्स न देने की गुजारिश की है। कैटरीना कैफ ने टाइगर फिल्म की जोया के रूप में आकर दर्शकों से स्पॉइलर नहीं देने के लिए कहा है। कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा, मेरा दोस्त पठान एक खतरनाक मिशन पर है। राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में यह बहुत जरूरी है कि आप इस बारे में कुछ भी जाहिर न करें। अब आप सभी इस मिशन का हिस्सा हैं। जोया।

 

katrina kaif story 1674611089

बता दें कि फिल्म भले ही रिलीज से पहले विवादों से घिरी है लेकिन इसके लिए फिर भी फैंस बेताब हैं। फिल्म के पहले ही दिन करोड़ों की कमाई करने के आसान हैं। लाखों में फिल्म की टिकट बिक चुकी हैं। रिलीज से पांच दिन पहले खुली एडवांस बुकिंग में साइट्स भी क्रैश हो गई थीं। फिल्म के गाने बेशरम रंग और झूमे जो पठान के साथ फिल्म के ट्रेलर ने इंटरनेट पर फैंस को दीवाना कर दिया है। ‘पठान’ को लेकर चर्चा का एक और बड़ा कारण यह है कि देश के दो सबसे बड़े मेगास्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण यशराज फिल्म्स की ‘पठान’ में साथ काम कर रहे हैं। वे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं।



Source link