करण जौहर ने इस वजह से की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- ‘हर भारतीय के लिए गर्व का पल’

1647858491


ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 29 प्राचीन मूर्तियां और दूसरी वस्तुएं सौंप दी हैं। इनमें भगवान शिव, भगवान विष्णु, देवी शक्ति और जैन परंपरा से सम्बंधित मूर्तियां और सजावटी चीजें हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका निरीक्षण किया। पीएम मोदी का वीडियो आया है जिसमें वह मूर्तियों को देख रहे हैं। उनके हाथ में एक बुकलेट भी है। अब इस वीडियो पर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और ट्वीट कर कहा कि यह गर्व वाला पल है। करण ने लिखा कि भारतीयों का दिल गर्व से भर गया।

सूत्रों के मुताबिक ये मूर्तियां बलुआ पत्थर, संगमरमर, पीतल और कांस्य से बनीं हैं और कागज पर बनी पेटिंग है। ये प्राचीन वस्तुएं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की हैं।

ट्वीट में क्या लिखा

 

समाचार एजेंसी एएनआई ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए करण लिखते हैं, ‘हर भारतीय के दिल को बहुत गर्व से भर देने वाली खबर @narendramodi. ऑस्ट्रेलिया से 29 प्राचीन मूर्तियां और चीजें भारत को लौटा दिया।‘

 

करण की फिल्में


करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘गहराइयां’ हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा ने मुख्य भूमिका निभाई। करण इस वक्त ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।

 



Source link