Kahani Ghar Ghar Ki Returns: 13 साल बाद टीवी पर वापस लौट रहा कहानी घर-घर की जानिए कब कहां और कैसे देख पाएंगे साक्षी तंवर का ये सीरियल

27 07 2022 kahani ghar ghar ki og


Publish Date: | Wed, 27 Jul 2022 11:23 AM (IST)

Kahani Ghar Ghar Ki Returns: टेलीविजन के दर्शकों के लिए बहुत ही धमाकेदार खबर आ रही है। दरअसल दर्शकों का पसंदीदा शो ‘कहानी घर-घर’ की जल्द ही टीवी पर वापस लौट रहा है। यह शो अपने नए सीजन और क्रिएटिव कहानी के साथ एक बार फिर दर्शकों के लिए आने वाला है। लगभग 13 साल बाद इस शो की वापसी हो रही है। जैसे ही ये खबर फैंस को सोशल मीडिया पर मिली वे खुशी के मारे झूम उठे। कहानी घर-घर की टीवी सीरियल इंडियन टेलीविजन का नंबर वन और सुपरहिट शो रहा है। इस शो के पार्वती और ओम हर घर का हिस्सा बन चुके थे। एक्ट्रेस साक्षी तंवर और किरण करमाकर ने लीड रोल में शानदार अभिनय किया था। वे हर किसी की पसंदीदा कलाकार बन गई थीं। साल 2000 में यह शो एक कल्ट शो बन गया था।

13 साल बाद लौटा कहानी घर-घर की

खबरें आ रही हैं कि कहानी घर-घर की सीजन 2 जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। इस शो में इस बार नई कास्ट और कहानी के साथ इसे प्रसारित किया जाएगा। इस शो के मेकर्स ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। टेलीविजन का यह सीरियल 8 सालों तक चला था और साथ ही यह शो उस समय टाॅप 5 की लिस्ट में बना रहता था। इस शो को बड़े पैमाने पर पॉपुलैरिटी मिली थी। कहानी घर-घर की सीरियल अपने समय का सबसे बड़ा पारिवारिक ड्रामा था। एकता कपूर के इस शो के लोकप्रिय होने के कारण इसे सिंहली भाषा में भी डब करके श्रीलंका में भी टेलीकास्ट किया गया था। अब 13 साल के बाद कहानी घर-घर की कमबैक कर रहा है। फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।

साल 2000 में आया था शो का पहला सीजन

बता दें कि साल 2000 में कहानी घर-घर की शो आया था। जिसके बाद से यह साल 2008 तक सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सीरियल्स की लिस्ट में बना रहा था। इस शो के पार्वती और ओम को हर घर में जाना जाने लगा था। एकता कपूर के इस सीरियल में साक्षी तंवर के साथ-साथ किरण करमाकर, अली असगर, श्वेता कावत्रा जैसे होनहार कलाकार नजर आए थे। साक्षी तंवर को अपने रोल पार्वती से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। उनके दमदार अभिनय से शो हिट हुआ था। महिला केंद्रित कहानी होने के कारण देश की महिलाओं की इस शो में जबरदस्त दिलचस्पी थी।

इस शो की वापसी की जानकारी स्टार प्लस चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी कर दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि ‘घर-घर से जुड़ी कहानी, अब फिर दिखेगी हर घर में। हैशटैग कहानी घर-घर की शुरू हो रहा है फिर से 2 अगस्त से दोपहर 3:30 बजे स्टार प्लस पर।’

Posted By: Arvind Dubey

 





Source link