जो बाइडेन बोले- ‘पुतिन हमलावर हैं, अब वह और उनका देश परिणाम भुगतेंगे’

11 1645730215


International

oi-Rahul Kumar

|

Google Oneindia News
loading

वॉशिंगटन, 25 फरवरी: यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसी बीच गुरुवार रात अमेरिका राष्ट्रपति ने रूस पर और कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया। राष्ट्र को संबोधित करते हुए जो बाइडेन ने कहा कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध को चुना है और अब वह इसका परिणाम भुगतेंगे। हम G-7 देश मिलकर रूस को जवाब देंगे। VTB सहित रूस के 4 और बैंकों पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे। अमेरिका और उसके सहयोगी चार बड़े रूसी बैंकों की संपत्ति को ब्लॉक कर रहे हैं और निर्यात पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।

joe Biden: Putin chose this war in Ukraine, he and Russia will bear the consequences

जो बाइडेन ने कहा कि, यूक्रेन पर रूस का हमला सुनियोजित है। हाल ही के प्रतिबंधों के चलते रूसी शेयर बाजार में आज गिरावट हुई है। प्रतिबंधों का असर देर से होता है पर तगड़ा होता है और ये रूस महसूस करेगा। अमेरिका में उनकी हर संपत्ति बंद हो जाएगी। हम रूस के हाई-टेक आयात में कटौती करेंगे। रुस आगे से डालर, पाउंड, यूरो आदि में अपना कारोबार नहीं कर पाएगा इस तरह का प्रतिबंध हम लगाने जा रहे हैं।

बाइडेन ने कहा कि, पुतिन हमलावर हैं, पुतिन ने इस युद्ध को चुना और अब वह और उसका देश परिणाम भुगतेगा। बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन में हमारी सेना जंग के लिए नहीं जाएंगी। नाटो के सभी देशों को हमारा समर्थन रहेगा। ये हम सबके लिए एक ख़तरनाक समय है। निर्यात नियंत्रण रूस के उच्च-तकनीकी आयात के आधे से अधिक को बंद किया जाएगा। हम रूस के साइबर हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

बाइडेन ने कहा कि, अमेरिका और उसके सहयोगी चार बड़े रूसी बैंकों की संपत्ति को ब्लॉक कर रहे हैं और निर्यात पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि तेल कंपनियां दाम नहीं बढ़ाएंगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बैरल तेल छोड़ेगा अमेरिका, हम आजादी के लिए खड़े हैं। इसके साथ ही बाइडेन ये साफ कर दिया कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात करने की मेरी कोई योजना नहीं है। वह पूर्व सोवियत संघ को फिर से स्थापित करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि उनकी महत्वाकांक्षा उस जगह के बिल्कुल विपरीत है जहां इस समय हम हैं।

PM मोदी ने की रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चाPM मोदी ने की रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बाइडेन ने कहा कि, यूक्रेन पर रूसी सैन्य कार्रवाई का सामना करने के लिए अमेरिका नाटो को मजबूत करने के लिए जर्मनी में अतिरिक्त बल तैनात कर रहा है। अमेरिकी सेना “नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा पूरी ताकत से करेगी। जो बाइडेन से पूछा गया कि, क्या भारत संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ है तो उन्होंने कहा कि, हम आज भारत के साथ परामर्श कर रहे हैं, हमने इसे पूरी तरह से हल नहीं किया है।

  • loading
    जानिए कौन हैं दलीप सिंह, जिन्होंने तैयार किया अमेरिका के लिए रूस की ‘कमर’ तोड़ने वाला प्रतिबंध
  • loading
    यूक्रेन संघर्ष: अमेरिका ने रूस पर लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, जो बाइडेन ने दी चेतावनी
  • loading
    रूस-यूक्रेन संकट पर बोले राजनाथ- हम बातचीत के हक में, युद्ध हुआ तो दो-तीन मुल्कों का…
  • loading
    Ukraine crisis: टुकड़े टुकड़े होने के बाद यूक्रेन के लोगों का टूटा अमेरिका से भरोसा, पश्चिमी मीडिया पर गुस्सा
  • loading
    बिना युद्ध लड़े ही पुतिन ने कर दिए यूक्रेन के दो टुकड़े! हाथ मलता रह गया अमेरिका-NATO, जीत का जश्न
  • loading
    Russia Ukraine Crisis Live: बाइडेन बोले-यूक्रेन में हमारी सेना नहीं जाएगी
  • loading
    Ukraine Crisis: अमेरिका ने रूस पर लगाया पहला बड़ा प्रतिबंध, रूस के खिलाफ महायुद्ध के करीब दुनिया!
  • loading
    पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना के घुसने के बाद जश्न, आतिशबाजी… युद्ध तय ! अमेरिका, NATO का बड़ा फैसला
  • loading
    रूस का दावा- यूक्रेनी सेना ने बम से बॉर्डर गार्ड पोस्ट को उड़ाया, पुतिन की चाल या शुरू होने वाली है जंग?
  • loading
    रूस-यूक्रेन महायुद्ध रोकने की आखिरी कोशिश, 10 प्वाइंट्स में समझिए पिछले दो दिनों में क्या हुआ?
  • loading
    रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले आखिरी शांति वार्ता, पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन करने को तैयार हुए बाइडेन
  • loading
    ‘रूस ने शांति नहीं विनाशकारी तबाही चुना’, बोले अमेरिकी राष्ट्रपति, पुतिन ने लिया महायुद्ध का फैसला

English summary

joe Biden: ‘Putin chose this war’ in Ukraine, he and Russia ‘will bear the consequences

Story first published: Friday, February 25, 2022, 0:51 [IST]



Source link