Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winner: गुंजन सिन्हा ने जीता झलक दिखला जा 10 का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले इतने लाख रुपये

jhalak dikhhla jaa 10 winner 1669565585


ऐप पर पढ़ें

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winner Gunjan Sinha: डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhla Jaa 10) का विजेत सामने आ गया है। शो के ग्रैंड फिनाले में  रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), फैसल शेख (Faisal Shaikh), श्रीति झा (Shriti Jha), गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) और गुंजन सिन्हा (Gunjan Sinha) के बीच टक्कर थी, और बाजी गुंजन सिन्हा ने मारी है।

विनर को क्या कुछ मिला

शो के विजेता को सिर्फ चमचमाती ट्रॉफी ही नहीं बल्कि कैश प्राइज भी जीता है। बता दें कि विनर को ट्रॉफी के साथ ही साथ 20 लाख रुपये भी मिले हैं। याद दिला दें कि हाल ही में नीति टेलर और निया शर्मा शो के फेमस कंटेस्टेंट एलिमिनेट हुए थे। निया को सबसे कम वोट मिले थे जबकि नीति को डबल एलिमिनेश के चलते बाहर होना पड़ा था।

 

 

भेड़िया कास्ट भी रही मौजूद

गौरतलब है कि शो को करण जौहर,  माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही ने जज किया था। वहीं शो के होस्ट मनीष पॉल थे। शो के फिनाले में चार चांद लगाने का काम भेड़िया स्टारकास्ट ने किया। वरुण धवन और कृति सेनन भी जजेस पैनल को ज्वाइन किया और खूब मस्ती की। सोशल मीडिया पर  ‘झलक दिखला जा 10’ फिनाले के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।



Source link