Jhalak Dikhhla Jaa 10: कब और कहां देखें ‘झलक दिखला जा 10’ का ग्रैंड फिनाले, किसने जीता शो?

jhalak dikhhla jaa 10 grand finale when and where to watch dance reality show karan johar madhuri d 1669453771


ऐप पर पढ़ें

डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhla Jaa 10) का फिनाले कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा। शो के दर्शक इसको लेकर काफी एक्साइटिड हैं और अपने चहेते सेलेब को विनर बनते देखना चाहते हैं। फिनाले में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), फैसल शेख (Faisal Shaikh), श्रीति झा (Shriti Jha), गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) और गुंजन सिन्हा (Gunjan Sinha) के बीच टक्कर होगी। लेकिन आप कहां और कब ये ग्रैंड फिनाले देख पाएंगे, आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

कब और कहां देखें शो

बता दें कि ‘झलक दिखला जा 10’ का ग्रैंड फिनाले कलर्स पर 26 और 27 नवंबर को टेलीकास्ट किया जाएगा। तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल स्टारर नागिन 6 के तुरंत बाद ग्रैंड फिनाले रात को 8 बजे शुरू होगा। शो का विनर रविवार को अनाउंस किया जाएगा। अगर शो को आप कलर्स पर नहीं देख पाएंगे तो आप इसे वूट पर भी देख सकते हैं। वहीं इसे एयरटेल एक्सट्रीम और जियो टीवी पर भी देखा जा सकता है।

गुंजन ने जीता शो?

रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन की विनर गुंजन सिन्हा हैं। गुंजन इस शो की सबसे छोटी और धमाकेदार परफॉर्मर में से एक हैं। अब गुंजन का नाम सामने आने के बाद रुबीना दिलैक के फैंस सबसे ज्यादा नाराज हैं। सोशल मीडिया पर वे अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वे शो को बायकॉट की डिमांड कर रहे हैं। वे कमेंट कर रहे हैं कि यह शो नॉन डांसर के लिए है और गुंजन सिन्हा तो पहले से डांसर है इसलिए वह इस के लिए क्वालिफाई नहीं हैं। अभी ये कन्फर्म नहीं हुआ कि गुंजन ही इस शो की विनर हैं या नहीं। फिनाले के दिन ही अब ये बात कन्फर्म होगी।

 



Source link