Japan: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे पर हुआ हमला, एक सभा के दौरान मारी गई गोली

untitled 3 1657249709


Shinzo Abe- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE
Shinzo Abe

Japan: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री अबे पर जापान के नारा शहर में हमला हुआ है। यह हमला उनके ऊपर उस दौरान हुआ है जब वह पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार, उनके ऊपर गोली चलाई गई है। जिसके बाद वह भाषण के दौरान ही गिर गए। सभा में मौजूद एक शख्स के अनुसार, उसे गोली चलने की आवाज आई और उसने शिंजो अबे को घायल देखा, जिनसे खून निकल रहा था।  

2020 में दिया था प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा 

आपको बता दें कि शिंजो अबे पीएम मोदी के अच्छे दोस्तों में से एक हैं। उन्होंने साल 2020 के अगस्त में जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था। उन्‍होंने यह फैसला अपने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों की वजह से लिया था।  65 वर्षीय अबे ने पद छोड़ने की घोषणा एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में की थी। उन्‍होंने कहा था कि उन्‍हें इंटेस्‍टिनाइल बीमारी का इलाज करने के लिए कुछ समय की जरूरत है इसलिए वह अपने पद से इस्‍तीफा दे रहे हैं। पिछले दो हफ्तों के दौरान शिंजो अबे को दो बार अस्‍पताल जाना पड़ा है। इससे बात के अनुमान लगाए जा रहे हैं कि उनका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं चल रहा है।

2012 में पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतने के बाद शिंजो अबे दोबारा प्रधानमंत्री बने थे। सात साल के इस कार्यकाल ने उन्‍हें जापान का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का गौरव प्रदान किया है। अबे का कार्यकाल समाप्‍त होने में अभी एक साल का वक्‍त बचा था। 

(खबर में अपडेट जारी है)





Source link