IPL 2022: जानिए कितनी बजे शुरू होगा CSK vs KKR मैच कहां देख सकेंगे LIVE क्या है पिच रिपोर्ट

26 03 2022 csk vs kkr 2022


Publish Date: | Sat, 26 Mar 2022 11:14 AM (IST)

CSK vs KKR 2022: आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च, शनिवार से होने जा रहा है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। केकेआर की कप्तानी जहां श्रेयस अय्यर के हाथों में हैं, वहीं चेन्नई की कप्तानी रविंद्र जडेजा करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद जड़ेजा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएल में इस बार कुछ बदलाव किए गए हैं। कहा जा रहा है कि इससे टी-20 क्रिकेट का रोमांच बढ़ जाएगा। इन्हीं दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2021 का फाइनल खेला गया था।

CSK vs KKR 2022: Live Streaming

तय कार्यक्रम के अनुसार, शाम 7 बजे टॉस होगा। स्टार नेटवर्क के पास आईपील 2022 के सीधे प्रसारण के अधिकार हैं। मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा, जहां हिंदी और अंग्रेजी में कमेंट्री उपलब्ध रहेगी। वहीं हॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

CSK vs KKR 2022: मौसम और पिच रिपोर्ट

लगभग 26-32 डिग्री तापमान और 57% आर्द्रता के साथ मुंबई का मौसम साफ रहेगा। पीच मध्यम धीमी गति से खेलेगा जबकि टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी पसंद करेंगे, ताकि पता रहे कि कितने बड़े लक्ष्य का पीछा करना है।

दोनों टीमें पिछले सीजन में फाइनल में थीं। सीएसके ने अपना चौथा टाइटल हासिल किया, जबकि यह पहली बार था जब सीएसके ने केकेआर को फाइनल में हराया था। सीएसके तालिका में शीर्ष पर रही थी, जबकि केकेआर चौथे स्थान पर रही।

CSK vs KKR 2022: संभावित एकादश

CSK: ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, रोबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, तुषार देशपांडे, क्रिस जोर्डन, एडम मिल्ने।

KKR: वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, मोहम्मद नबी/टिम साउथी, सुनील नरेन, शिवम मावी, उमेश यादव, वरूण चक्रवर्ती।

Posted By: Arvind Dubey

 



Source link