रमल्ला में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य की प्राकृतिक कारणों से हुई मौत: विदेश मंत्रालय

mukularya 1646763707


International

oi-Love Gaur

|

Google Oneindia News
loading

नई दिल्ली, 08 मार्च: फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य का निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय दूतावास के अंदर ही वो मृत पाए गए थे। मुकुल आर्य फिलिस्तीन के रमल्ला स्थित भारतीय दूतावास में तैनात थे। मुकुल आर्य विदेश मंत्रालय में डिप्लोमैट थे। वहीं अब विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में बताया कि मुकुल आर्य की प्राकृतिक कारणों से मौत हुई है।

Mukul Arya

प्राकृतिक कारणों से हुआ आर्य का निधन

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को अपने राजदूत मुकुल आर्य के निधन के बारे में अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनकी मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई है। रमल्ला में भारत के प्रतिनिधि आर्य की मृत्यु के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमने मुकुल आर्य के निधन पर कुछ गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां देखी। उनका प्राकृतिक कारणों से निधन हुआ है। हम आग्रह करते हैं कि एक युवा राजनयिक के दुखद निधन के साथ शालीनता और सम्मान के साथ व्यवहार किया जाए।

विदेश मंत्री ने भी जताया गहरा दुख

बता दें कि आर्य सोमवार को फिलिस्तीन में भारतीय दूतावास के अंदर मृत पाए गए थे। आर्य को “युवा और समर्पित अधिकारी” कहते हुए विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुकुल आर्य के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया था। जयशंकर ने ट्वीट किया था कि रमल्ला में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा।

फिलिस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य की मौत, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुखफिलिस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य की मौत, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुख

2008 में भारतीय विदेश सेवा से जुड़े थे आर्य

2008 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अफसर आर्य ने काबुल और मॉस्को स्थित भारतीय दूतावासों में काम किया था। वहीं आर्य पेरिस में यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल और काबुल और मॉस्को में भारत के दूतावासों में सेवा दे चुके थे। आर्य ने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में भी काम कर चुके हैं। मुकुल आर्य दिल्‍ली में पले-बढ़े थे। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से उन्‍होंने 2005-2007 में इकनॉमिक्‍स में एमए किया था। दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से उन्‍होंने ग्रेजुएशन किया था। 2008 में वह भारतीय विदेश सेवा से जुड़ गए।

  • loading
    पैर पर पैर चढ़ाकर सऊदी विदेश मंत्री के सामने दिखाई थी अकड़, पाकिस्तानी विदेश मंत्री पर फूटा गुस्सा
  • loading
    संजय दत्त के नाम एक और उपलब्धि, बनाए गए जांजीबार के टूरिज्म एंबेसडर
  • loading
    पाकिस्तान ने खामोशी से माना तालिबान को ‘सरकार’, इमरान राज में तालिबानी राजदूत ने संभाला काम
  • loading
    कौन हैं उस्मान कवला, जिनकी रिहाई की मांग से भड़का तुर्की, 10 देशों के राजदूतों को देश से निष्कासित किया
  • loading
    सिर्फ 9 साल बाद दुनिया की अगुवाई करने सक्षम होगा भारत, पूर्व अमेरिकी राजदूत ने गिनाए कारण
  • loading
    लद्दाख विवाद: चीनी राजदूत के बयान से विदेश मंत्रालय ने बनाई दूरी, कहा- हमारे पास जानकारी नहीं
  • loading
    अफगान राजदूत की बेटी ‘सिलसिला’ अपहरण कांड, गले में मिली चिट्ठी और 50 का नोट, जानिए खौफनाक कहानी
  • loading
    पाकिस्तान में अफ़ग़ान राजदूत की बेटी को अगवा कर पीटा गया
  • loading
    राजनयिक की बेटी के अपहरण से अफगान सरकार नाराज, पाकिस्तानी राजदूत को किया तलब
  • loading
    पाकिस्तान में अफगान राजदूत की बेटी भी सुरक्षित नहीं, रिहाई से पहले दी यातनाएं
  • loading
    संयुक्त राष्ट्र में बढ़ रहा भारत का प्रभाव, अब IFS नागराज नायडू संभालेंगे ब्यूरोक्रेसी की कमान
  • loading
    पाकिस्तान को फ़लस्तीनी राजदूत और हमास नेता हानिया ने कहा शुक्रिया, राजदूत बोले: एक दिन साथ पढ़ेंगे अल-अक़्सा में नमाज़

English summary

MEA official statement On palestinian indian representative mukul arya

Story first published: Wednesday, March 9, 2022, 0:03 [IST]



Source link