भारत आज से 5G युग में रखने जा रहा है कदम, PM मोदी लॉन्च करेंगे 5G नेटवर्क



modilogist 1663427283

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: भारत आज से 5G युग में कदम रखने जा रहा है। कुछ ही घंटों बाद 4G से अपग्रेड होकर हम 5G सर्विस तक पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार 1 अक्टूबर को इंडियन मोबाइल कांग्रेस में 5G सर्विस को लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही भारत में आज से इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5जी सर्विस भी शुरू होंगी। केंद्रीय मंत्री ने सभी टेलीकॉम सर्विस को रोल-आउट के लिए तैयार रहने को कहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे 5G सर्विसेस को लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही जियो और एयरटेल की भी 5जी सर्विस लॉन्च हो सकती है। 1 अक्टूबर से शुरू होने वाला ये इवेंट 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में 5G इवेंट के अलावा कई दूसरे इवेंट भी होंगे।

पीएम मोदी अगले महीने चार दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जहां रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया सहित प्रमुख दूरसंचार कंपनियां देश के लिए अपनी 5G नेटवर्क योजनाओं के बारे में बताएंगे।



Source link