Ind vs Pak: भारत की जीत पर झूमे सेलेब्स, कहा- ‘किंग तो केवल एक है… विराट कोहली’

1666535335


टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की है। भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया है। मैच में विराट कोहली ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली है। जीत के बाद विराट की आंखों से आंसू छलक पड़े। अनुष्का शर्मा ने उनके लिए एक लंबा नोट शेयर किया जिसके कमेंट सेक्शन में सेलिब्रिटीज ने बधाइयां दी हैं। करिश्मा कपूर ने ताली, हार्ट और दीया का इमोजी बनाया। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने हार्ट का इमोजी पोस्ट किया। उनके अलावा कार्तिक आर्यन, वाणी कपूर, कटरीना कैफ, विद्या बालन, करण वाही, आर माधवन, मौनी रॉय, सुनील शेट्टी और जीतेंद्र कुमार सहित अन्य ने कमेंट सेक्शन में बधाइयां दीं।  

विराट के लिए सेलेब्स क्या बोले

 

विकी कौशल ने टीवी पर मैच देखते हुए वीडियो पोस्ट किया और इसके साथ लिखा, ‘बिल्कुल किंग कोहली। दिवाली पर तोहफे के लिए थैंक्यू।‘

1666535144

निर्देशक अनुभव सिन्हा ने स्टेडियम से एक वीडियो शेयर किया जिसमें फैन्स विराट कोहली को चीयर कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘केवल एक ही किंग है विराट कोहली। कमाल का मैच। भारत ने बहुत अच्छा खेला। हैप्पी दिवाली।‘

शाहिद कपूर ने लिखा, ‘कोहली आप स्पेशल हैं। आज के लिए धन्यवाद।‘ 

11 1666534698



Source link