![Ration Card: लेना चाहते फ्री राशन का फायदा तो तुरंत कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो होगी परेशानी - Times Bull 1 New Project 2022 04 28T163440.881](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2022/04/New-Project-2022-04-28T163440.881.jpg)
नई दिल्ली: Ration card Aadhaar linking: देश की सरकार ने कोरोना के दौरान गरीब लोगों को फ्री राशन देना शुरू किया था। सरकार की तरफ से अभी लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है। सरकार की घोषणा के अनुसार यह योजना सितंबर 2022 तक जारी रहेगी।
अब अगर आपके पास राशन कार्ड है लेकिन आपने अभी तक राशन कार्ड (Ration Card) को आधार (Aadhaar) से लिंक नहीं करा पाएं हैं तो तुरंत अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करें।
दरअसल, सरकार की तरफ से ‘वन कार्ड, वन नेशन’ (One Card, One Nation) योजना लागू की जा रही है। ऐसा करने से आप अपने राशन कार्ड से देशभर के किसी भी राज्य के किसी भी जिले में राशन ले सकते हैं। अगर आपने अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया तो आने वाले समय में दिक्कत हो सकती है। आइए जानते हैं कि अपने राशन कार्ड को आधार से कैसे लिंक कर सकते हैं।
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का ऑनलाइन तरीका:
- सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा।
- यहां पर आपको ‘Start Now’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना राज्य, जिला और बाकी जरूरी जानकारी डालें।
- अब ‘राशन कार्ड’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब अपने राशन कार्ड नंबर को डालें।
- इसके बाद आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें।
- आपके पास एक ओटीपी आएगा।
- ओटीपी डालने के बाद सबमिट करें।
- आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का ऑफलाइन तरीका:
- आप आधार कार्ड की कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो ले लें है।
- इसके बाद इन दस्तावेजों को लेकर राशन की दुकान पर जाएं और फॉर्म भरें।
- वहां पर आपका बायोमेट्रिक का सत्यापन किया जाएगा।
- इसके बाद आपका राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।
- आधार से राशन लिंक होने की जानकारी आपको रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज के जरिए दी जाएगी।