Home Loan Rates: घर खरीदने का सपना होगा पूरा ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन

03 03 2022 homeloan


Home Loan Rates: अगर आप घर खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। कई प्राइवेट बैंक सस्ता होम लोन ऑफर कर रहे हैं। इस समय होम लोन काफी कम ब्याज पर मिल रहा है। वहीं कई बड़े बैंक 6.4-6.6 फीसद के शुरुआती रेट पर ऋण दे रहे हैं। ऐसे में आप कम रेट पर लोन लेकर मकान का सपना पूरा कर सकते हैं। बता दें सिबिल स्कोर पर भी ब्याज दर निर्भर करती है। इस लिए हमेशा अपना सिबिल स्कोर अच्छा रखें। आइए देखते हैं कौन से बैंक सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहे हैं।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra)

बैंक ऑफ महाराष्ट्र न्यूनतम 6.4% और अधिकतम 7.8% के रेट के साथ होम लोन दे रहा है। अगर आपका सिबिल स्कोर मेनटेन है। तब बैंक की तरफ से कम रेट पर होम लोन मिल जाएगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda)

यह बैंक 6.5% के आरएलएआर पर होम लोन दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा न्यूनतम 6.5 फीसदी और अधिकतम 7.85 फीसदी की ब्याज दर पर घर खरीदने के लिए लोन ऑफर कर रहा है।

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)

कोटक महिंद्रा बैंक 6.50% के आरएलएआर पर होम लोन की पेशकश कर रहा है। यह निजी सेक्टर का एक बड़ा बैंक है।

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)

बैंक ऑफ इंडिया 6.85% के आरएलएआर पर होम लोन दे रहा है। बैंक 6.5% के न्यूनतम और 8.2% के अधिकतम रेट पर लोन ऑफर कर रहा है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 6.8% के रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट पर होम लोन दे रहा है। बैंक ग्राहकों को 6.4 फीसदी न्यूनतम और 7.25 फीसदी की अधिकतम दर से होम लोन ऑफर कर रहा है।

ऐसे बढ़ाएं अपना सिबिल स्कोर

– अपने फोन, पानी, बिजली, क्रेडिट कार्ड बिल या अन्य देनदारी को समय पर चुकाएं। साथ ही समय पर भुगतान करें।

– कोई ज्वाइंट अकाउंट है, तो उसपर नजर रखें। अगर आपके पार्टनर ने बकाया समय पर नहीं चुकाया और आप डिफॉल्ट कर जाएं। इससे सिबिल स्कोर खराब होता है।

– हर चार महीने में सिबिल रिपोर्ट देखें। क्रेडिट हिस्ट्री देखकर जान पाएंगे कि सभी भुगतान मेनटेन है या नहीं।

– एक साथ कई जगह लोन और क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन न करें। वहीं बार-बार अपना सिबिल स्कोर भी चेक नहीं करना चाहिए।

Posted By: Sandeep Chourey

 



Source link