Happy Independence Day 2022: सलमान खान से लेकर कमल हसन तक बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

15 08 2022 bollywood celebs og


Publish Date: | Mon, 15 Aug 2022 11:24 AM (IST)

Happy Independence Day 2022: आज पूरा देश आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही गर्व के साथ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर तिरंगा अभियान शुरू करने के बाद इसमें जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी हिस्सा लिया और अपने घर पर तिरंगा फहराया। साथ ही आज के दिन कई बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। सेलेब्स ने इस खास दिन पर अपने फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरों को शेयर कर शुभकामनाएं दी है। शाहरुख खान से लेकर सारा अली खान तक बॉलीवुड टाउन के सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया। जिसके वीडियोज और फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं। इन फोटोज में शाहरुख अपनी पत्नी गौरी और अपने बच्चों आर्यन खान और अब्राहम खान के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्शन में लिखा कि ‘युवाओं को घर पर ही सिखाया कि हमारे देश भारत की स्वतंत्रता के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने किस तरह बलिदान किया था। लेकिन इन छोटे बच्चों द्वारा झंडा फहराने से हमें काफी गर्व हुआ। साथ ही बहुत प्यार और खुशी हुई।’

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे हाथ में राष्ट्रीय तिरंगा पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘सभी के 75वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं…जय हिंद।’

ए आर रहमान

बॉलीवुड के शानदार कलाकार ए आर रहमान ने भी अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर शुभकामनाएं दी है। इस पोस्ट में उन्होंने कुछ समय पहले ही रिलीज हुई अपनी फिल्म रॉकेट्री का पोस्टर शेयर किया है जिसमें उन्होंने 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

दर्शन कुमार

अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले द कश्मीर फाइल्स के कृष्णा पंडित यानी कि दर्शन कुमार ने भी अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वे अपने घर पर लगाए झंडे के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘भारत माता की जय….जय हिंद हैशटैग हर घर तिरंगा।’

सारा अली खान

बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी फैंस को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोलाज शेयर किया है। जिसमें उनकी तीन फोटोज नजर आ रही हैं। जिसमें उन्होंने सफेद, नारंगी और हरे रंग के आउटफिट पहन रखे हैं। एक तस्वीर में वे अपनी मां अमृता सिंह के साथ नजर आ रही हैं।

sara

कमल हसन

दिग्गज अभिनेता कमल हसन ने भी एक तमिल पोस्ट शेयर अपने फैंस को बधाई दी है। उन्होंने ये पोस्ट अपने ट्विटर पर शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘मेरी उन सभी भारतीयों को दिल से शुभकामनाएं हैं जो 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न को मना रहे हैं। यदि आप इतिहास भूल गए हैं तो आपको उन्हीं पुराने दिनों में वापिस लौटना होगा।’ साथ ही एक्टर ने अपने इतिहास को न भूलने का आग्रह भी किया है।

Posted By: Arvind Dubey

 





Source link