Gold Silver Price: चुनाव नतीजों के बीच सोने और चांदी के भाव में आई गिरावट जानिए कितना हुआ सस्ता

10 03 2022 goldsilverprice


Publish Date: | Thu, 10 Mar 2022 04:46 PM (IST)

Gold Silver Price, 10 March 2022: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बीच भारतीय सर्राफा बाजार ने सोने-चांदी के भाव जारी किए। आज (गुरुवार) गोल्ड-सिल्वर के रेट में भारी गिरवाट हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार गुरुवार सुबह 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 52230 रही। यह बीते कारोबारी दिन 53141 थीं। वहीं चांदी का भाव 68837 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया। जो पिछले कारोबारी दिन में 70834 रुपए प्रति किलो था।

सोना-चांदी का भाव

सोना-चांदी का भाव हर दिन दो बार अपडेट होता है। 995 शुद्धता वाला 10 ग्राम गोल्ड का भाव 52021 रुपए है। 916 प्योरिटी वाला सोना 47843 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 750 शुद्धता वाला दस ग्राम गोल्ड 39173 रुपए और 585 प्योरिटी वाले सोने का भाव 30555 रुपए दर्ज किया गया है।

कितनी हुई गिरावट

गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत में 911 रुपए की गिरावट हुई है। 995 शुद्धता वाले गोल्ड का भाव 907 रुपए सस्ता हुआ है। 916 प्योरिटी के कीमत 834 रुपए घटी है। इसके अलावा 750 शुद्धता वाले गोल्ड का दाम 683 रुपए घटे हैं। जबकि 585 प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत 532 रुपए कम हुई है। वहीं एक किलो सिल्वर के भाव में 19977 रुपए की गिरावट हुई है।

कैसे करें शुद्धता की पहचान

– 24 कैरेट गोल्ड पर 999 लिखा होगा।

– 22 कैरेट गोल्ड पर 916 लिखा होता है।

– 18 कैरेट सोने की ज्वेलरी पर 750 लिखा होगा।

– 14 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर 585 लिखा होता है।

9 मार्च को सोने-चांदी का भाव क्या था ?

Posted By: Shailendra Kumar

 



Source link