![Gautam Adani: अडानी ग्रुप के कितने शेयर गिरवी रखे गए हैं, जानते हैं आप? यहां देखिए पूरी लिस्ट 1 pic](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-99107257,imgsize-51220/pic.jpg)
ग्रुप के मुताबिक अडानी पोर्ट्स के 4.7 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन के 3.8 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी के 3.5 फीसदी और ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के 0.6 फीसदी शेयर गिरवी रखे गए हैं। हालांकि 31 दिसंबर, 2022 की तुलना में ग्रुप के गिरवी शेयरों की संख्या में काफी कमी आई है। तब अडानी पोर्ट्स के 17.3 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन के 6.6 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी के 4.4 फीसदी और ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के 2.7 फीसदी बैंकों के पास गिरवी थे। ग्रुप ने 2.1 अरब डॉलर का कर्ज चुकाया है जिसके बाद गिरवी शेयरों की संख्या में कमी आई है।
हिंडनबर्ग रिसर्च ने ट्रैक से उतारा
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म Hindenburg Research ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के बारे में एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद एक महीने से भी अधिक समय तक अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। ग्रुप का मार्केट कैप 125 अरब डॉलर कम हो गया और अडानी अमीरों की लिस्ट में 20वीं पोजीशन से भी नीचे चले गए। इससे अडानी ग्रुप को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा। निवेशकों का भरोसा कायम करने के लिए वह कोराबार फैलाने के बजाय कर्ज कम करने में लगा हुआ है।