पहली बार Hrithik Roshan ने शेयर की गर्लफ्रेंड Saba Azad के साथ तस्वीर, यूजर्स ने जमकर उड़ाया दोनों का मजाक

hrithik roshan large 1932 80


Instagram

अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अभिनेत्री सबा आजाद के साथ में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये पहला मौका है जब ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। बता दें, दोनों की ये तस्वीर उनकी लंदन ट्रिप की है।

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री सबा आजाद काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते की वजह हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इतना ही दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े अक्सर मीडिया के कैमरों में कैद होते रहते हैं। इन सब के बीच अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सबा के साथ में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये पहला मौका है जब ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। बता दें, दोनों की ये तस्वीर उनकी लंदन ट्रिप की है। 

इसे भी पढ़ें: करवा चौथ पर LA में Preity Zinta को नहीं हुआ चाँद का दीदार, व्रत खोलने के लिए डाउनलोड करनी पड़ी ऐप

अभिनेता ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘गर्ल ऑन ए बेंच। समर 2022, लंदन। वैन गॉग का शानदार एक्सपीरियंस।’ तस्वीर, ऋतिक रोशन द्वारा क्लिक की गयी एक सेल्फी है, जिसमें सबा दूर एक बेंच पर अपने पैरों को पकड़कर बैठी नजर आ रही है। अभिनेता द्वारा शेयर की कई इस तस्वीर की खास बात यह है कि इसे करवा चौथ के खास दिन पर पोस्ट किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth पर पिंक लहंगे में सजी Sonam Kapoor, खूबसूरती पर अटका पति का दिल

ऋतिक और सबा की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है और लोग दोनों कलाकारों का जमकर मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या फायदा ऋतिक रोशन होने का अगर आपको इस लड़की को डेट करना पड़े।’ एक ने पूछा, ‘क्या मज़बूरी थी सर।’ एक अन्य ने लिखा, ‘अब यकीन हो गया प्यार अँधा होता है।’ एक यूजर ने दिल का दर्द जाहिर करते हुए कमेंट किया, ‘ग्रीक गॉड और ऐसी चॉइस दिल से बुरा लगता है सर।’





Source link