56 की उम्र में शाहरुख खान के एब्स देख फैन्स हैरान, एक्टर ने कहा- ‘पठान को कैसे रोकोगे?’

1648301048


शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ का जबरदस्त बज बना हुआ है। उनके फैन्स लंबे समय से उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। ‘पठान’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम तो दिखे लेकिन शाहरुख को नहीं दिखाया गया। बैकग्राउंड में केवल उनकी आवाज आती है। हाल ही में स्पेन में शूटिंग के दौरान शाहरुख की कई तस्वीरें लीक हुईं जिसमें वह शर्टलेस थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। अब उन्होंने फिल्म ‘पठान’ से अपना लुक शेयर किया है। 

8 पैक एब्स किए फ्लॉन्ट


शाहरुख की तस्वीर आते ही वह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। तस्वीर में वह ‘पठान’ अवतार में शर्टलेस हैं। उन्होंने अपने दोनों हाथों से दो रस्सियों को पकड़ रखा है। वह अपने 8 पैक एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। वह कैमरे के दूसरी ओर देख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘शाहरुख अगर थोड़ा रुक भी गया तो पठान को कैसे रोकोगे… एप्स और एब्स बना डालूंगा।’ 

 

संबंधित खबरें

उनका यह कैप्शन डिजनी प्लस हॉटस्टार का एड कैम्पेन का हिस्सा है जिसकी टैगलाइन है, ‘थोड़ा रुक शाहरुख।’

फैन्स के रिएक्शन

  

शाहरुख के एक फैन ने लिखा- ‘खान साब बोलते।’ एक  यूजर ने लिखा- ‘वह 56 साल के हैं इतने फिट कैसे हैं?’ एक अन्य ने कहा, ’56 Y0 व्हाट? मेरा दिल इसके लिए इतना मजबूत नहीं है।’ 

 



Source link