![LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर भी ग्राहकों को मिल रही रिकॉर्डतोड़ छूट, इतने रुपये सस्ते में जल्द करें खरीदारी - Times Bull 1 lpg 1](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2022/04/lpg-1.png)
नई दिल्लीः पहले कोरोना वायरस संक्रमण ने ऐसा तांडव मचाया कि लाखों लोग मौत के गाल में समा गए, जिसके बाद आर्थिक हालात सबसे बड़े मुसीबत बन गए। जैसे-जैसे अब कोरोना वायरस का असर कम हुआ तो महंगाई ने आम लोगों को किसी लायक नहीं छोड़ा। पेट्रोल-डीजल, एलपीजी सिलेंडर या फिर खाद्य पदार्थ सबकी कीमत सातवें आसमान पर है।
सरकार ने अभी वित्तीय वर्ष के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर 250 रुपये की बढ़ोतरी की है। रसोई गैस सिलेंडर पहले से ही 900 रुपये चल रहा है। दूसरी ओर रसोई गैस सिलेंडर खरीदारों को एक खुशखबरी मिली है। गैस सिलंडर कंपनियों की ओर से के ऑफर चल रहा है।
अब रसोई एलपीजी सिलेंडर बहुत सस्ते में ही खरीदा जा रहा है, जिसका बड़े स्तर पर फायदा मिल रहा है। आप 300 रुपये सस्ते में गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं। देश की सरकारी तेल कंपनी IOCL ने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सस्ता सिलेंडर लेकर आई है।
- सिलेंडर का वजन इतन
महंगाई के समय में आप इस सिलेंडर को सिर्फ 634 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, सिलेंडर का नाम कम्पोजिट सिलेंडर है, जो 14 किलो वाले से काफी हल्का है। इस सिलेंडर को कोई भी एक हाथ से आराम से उठा सकता है। घर में आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले सिलेंडर की तुलना में ये 50 प्रतिशत हल्का है।
बता दें कंपोजिट सिलेंडर वजन में हल्के होते हैं और इसमें आपको 10 किलो गैस मिलती है। इसी वजह से इन सिलेंडरों के दाम कम रहते हैं।
-
- जानिए सिलेंडर की खूबियां
इस सिलेंडर की खासियत यह है कि ये पारदर्शी होते हैं। इस सिलेंडर को आप सिर्फ 633.5 रुपये में ले सकते हैं। इस सिलेंडर को आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी फैमिली छोटी है तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बता दें यह नया सिलेंडर पूरी तरह जंग रोधी है।
इसके अलावा यह सिलेंडर कभी ब्लास्ट नहीं होगा. ये सिलेंडर ट्रांसपेरेंट नेचर के हैं जिससे ग्राहकों को एलपीजी के स्तर को देखना आसान साबित होगा। ग्राहक पता लगा सकेंगे कि इसमें कितनी गैस बची है और कितनी खत्म हो गई है। एलपीजी सिलेंडर को आप जल्द ही खरीद लें, क्योंकि यह ऑफर फिर खत्म हो सकता है।