Salman Khan की ईद पार्टी में इकट्ठे हुए ‘दुश्मन’, देखिए क्यों हैं इतने चर्चे

salman khan eid party photos 1651651988


सलमान खान (Salman Khan) की ईद पार्टी (Eid Party) सुर्खियों में है। कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर  वायरल हैं और इसके पीछे वजहें भी खास हैं। यह पार्टी अर्पिता शर्मा और आयुष शर्मा ने होस्ट की थी। पार्टी के फुटेज सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चे शहनाज गिल के रहे। वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हुईं जिन्होंने सबको चौंकाया। जैसे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में थीं। सलमान की पार्टी में दोनों साथ दिखाई दिए। इतना ही नहीं पार्टी में ऐसे लोग एक साथ इकट्ठे हुए थे, जिनके बीच कॉन्ट्रोवर्सी की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं।


शहनाज की क्यूट हरकतों ने लूटी महफिल


सलमान खान की पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा शहनाज गिल की है। वह सलमान को गले लगाकर बार-बार किस करती दिखाई दीं और प्यार से कहा, मुझे छोड़कर आओ। शहनाज की इन क्यूट हरकतों पर उनके फैन्स को ही नहीं बल्कि सलमान खान को भी प्यार आया। उन्होंने शहनाज को पंजाब की कटरीना भी कहा। चर्चा है कि सलमान हर किसी को बाहर छोड़ने नहीं आते सिवाय परिवार और करीबी के। शहनाज को ऐसे ड्रॉप करना दिखाता है कि वह शहनाज को अहमियत देते हैं।


कंगना को देखकर लोग हुए हैरान


कंगना रनौत भी ईद की पार्टी में शामिल हुई थीं। वह अक्सर बॉलीवुड और नेपोटिजम के खिलाफ अपना गुस्सा निकालती रहती हैं। लॉकअप की होस्ट बनने के बाद वह कई बार सलमान का नाम लिए बिना उन पर निशाना साध चुकी हैं। कंगना ने पपराजी को पोज दिए और ईद की मुबारकबाद भी। उनके वीडियो वायरल होने पर कई लोगों ने ट्रोल किया है। लोगों ने लिखा है कि कंगना मुस्लिमों के खिलाफ बोलती है फिर भी ईद की पार्टी में पहुंच गईं।

संबंधित खबरें

 

ये भी पढ़ें: सलमान खान की ईद पार्टी में पहुंचते ही ट्रोल हुईं कंगना रनौत, लोगों ने दे डाला गिरगिट का टैग


एक छत के नीचे राइवल्स


सलमान खान की पार्टी में करण जौहर और दीपिका पादुकोण भी पहुंचे थे। कंगना दोनों के ही खिलाफ जमकर भड़ास निकालती रहती हैं। सोशल मीडिया पर कई बार उनके खिलाफ जमकर जहर उगल चुकी हैं। पार्टी में कार्तिक आर्यन भी पहुंचे थे। उनके और करण जौहर के बीच भी अनबन की खबरें सुर्खियां ब चुकी हैं।

 

सलमान खान की ईद पार्टी में पहुंचीं सनी लियोनी और जैकलिन फर्नांडिस, करण जौहर ने भी मारी धांसू एंट्री


खुश हो गए सिद्धार्थ कियारा के फैन्स


पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी साथ में कैप्चर किए गए। बीते कई दिनों से दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं। वहीं पार्टी में कियारा सिद्धार्थ का वेट करती दिखीं और फिर दोनों साथ में अंदर पहुंचे। उनके फैन्स ये वीडियो देखकर काफी खुश हैं। 

 

ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिर आए साथ नजर, तो क्या झूठी थीं ब्रेकअप की खबरें?



Source link