Elvish Yadav: रेव पार्टी को लेकर मुसीबतों में फंसे एल्विश यादव, FSL रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा – Elvish Yadav in trouble because of snake venom used in rave party shocking revelation from FSL report

16 02 2024 elvish yadav case


मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा पुलिस को जयपुर एफएसएल की रिपोर्ट भेजी गई। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 16 Feb 2024 12:39 PM (IST)

Updated Date: Fri, 16 Feb 2024 12:39 PM (IST)

elvish yadav rave party

HighLights

  1. शिकायत पर पांच सपेरों के गिरफ्तार किया गया था।
  2. एल्विश यादव के माध्यम से ही सांपों के विष को रेव पार्टी में सप्लाई किया गया था।
  3. करीब तीन महीने बाद अब इसकी रिपोर्ट सामने आई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Elvish Yadav Rave Party Case: बिग बाॅस ओटीटी विनर एल्विश यादव किसी न किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं। अक्सर उनके लड़ाई-झगड़े के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। उनके बिहेवियर को लेकर वे ट्रोलर्स के निशाने पर बने रहते हैं। वहीं, अब एक बार फिर वे सुर्खियों में आ गए हैं। कुछ समय पहले एल्विश यादव रेव पार्टी को लेकर मुश्किलों में फंसते दिखाई दिए थे। वहीं, अब इस मामले में एल्विश यादव फोरेंसिक साइंस लैब रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में सपेरों से बरामद जहर करैत प्रजाति के सांपों के होने की बात कही गई है।

एल्विश यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें

बता दें कि 1 नवंबर 2023 को नोएडा पुलिस पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था की शिकायत पर पांच सपेरों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्होंने एल्विश यादव के नाम का भी खुलासा किया गया था। बताया गया था कि एल्विश यादव के माध्यम से ही सांपों के विष को रेव पार्टी में सप्लाई किया गया था। इस मामले में एल्विश से पूछताछ भी की गई थी। सपेरों से जो विष बरामद हुआ था, उसे जयपुर स्थित एफएसएल भेजा गया था। करीब तीन महीने बाद अब इसकी रिपोर्ट सामने आई है। इसमें विष को सांपों का जहर बताया गया है।

तीन महीने बाद सामने आई रिपोर्ट

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा पुलिस को जयपुर एफएसएल की रिपोर्ट भेजी गई। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल, यह मामला कोतवाली में दर्ज हुआ था। इसके बाद इसे कोतवाली सेक्टर 20 ट्रांसफर कर दिया गया था। पिछले साल नवंबर में सेक्टर 51 में रेड मारकर पुलिस ने रेव पार्टी का खुलासा किया था। इस पार्टी में 9 जहरीले सांप भी बरामद किए गए थे। आरोपियों के पास 20 से 25 ML नशीला विष भी बरामद हुआ था। पांच कोबरा सांप, दो दोमुंहे सांप, एक लाल सांप और एक अजगर बरामद हुआ था। सूचना मिलने पर रेड की गई थी, जिसके बाद रेव पार्टी का खुलासा हुआ।

  • ABOUT THE AUTHOR
    22 9 2023 124456184 ekta sharma

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni



Source link