![पहले ऐसी दिखती थीं बोल्ड एंड ब्यूटीफुल Urfi Javed , लखनऊ से मुंबई तक सफर एक्ट्रेस के लिए नहीं था आसान - Times Bull 1 Urfi 21 scaled](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2022/04/Urfi-21-scaled.jpg)
मुंबई : बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अब भले ही बदनामी से लिए एक नाम बन चुकी हैं। अपने बोल्ड अंदाज़ से एक्ट्रेस आए दिन सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। हांलाकि अपने इस अतरंगी ढंग के लिए उन्हें आए दिन सोशल मीडिया पर खरी-खोटी भी सुनने को मिलती है। लेकिन इसके बावजूद वो बेफिक्र होकर अपने बोल्ड लुक को फ्लॉन्ट करती हैं।
वैसे भले ही आज उर्फी एक सोशल मीडिया सेंसेशन है लेकिन कुछ साल पहले उनका लुक ऐसा हॉट और बोल्ड नहीं हुआ करता था। उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें देख आपको भी एक बार को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। अक्सर ऐसे सवाल उठते हैं कि आखिर लखनऊ में पली-बड़ी ये हसीना मुंबई तक कैसे आई। कैसे ये अदाकारा लोगों के बीच पॉप्युलर हुईं?
बता दें कि उर्फी का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैं। 24 साल की उर्फी 15 अक्टूबर 1997 में जन्मीं हैं। आज फैशन की दुनिया में उनका नाम हर किसी की जुबां पर रहता है लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने पहले मास कम्यूनिकेशन में पढ़ाई भी की है। वो मीडिया में जाना चाहती थीं लेकिन उन्हें एक्टिंग का शौक था। कॉलेज के दिनों में उर्फी का लुक काफी अलग हुआ करता था ,तब वो काफी सिंपल लगा करती थीं। 16 साल की उम्र से ही उन्होंने इंस्टाग्राम चलाना शुरू कर दिया था। तब उर्फी कोई सिलेब्रिटी नहीं थीं। आज वो हॉटनेस की हदें पार करती हैं लेकिन उनका लुक तब बेहद ही सादा दिखाई देता था।
जिसके बाद काफी कम उम्र में ही उर्फी लखनऊ से मुंबई आ गई। बचपन में ही उनके माता-पिता अलग हो गए थे। जिसके बाद उनकी मां ने ही अपने पांचों बच्चों को पाला है। उर्फी मुंबई में अपने सपनो को पूरा करने आई। 2016 में उन्हें बड़े भैया की दुल्हनिया में अवनि पंत नाम का किरदार निभाने का मौका मिला। इसके बाद इसी साल उन्हें चंद्र नंदिनी सीरियल मिला जिसमें वो छाया के किरदार में नजर आईं। इसके अलावा मेरी दुर्गा शो से वो पॉपुलर हुईं। उर्फी बेपनाह, ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की जैसे सीरियल का भी हिस्सा रहीं। वह ‘एमटीवी एफ’ सीरीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। साल 2020 में वो इतनी पॉपुलर हुईं कि 2021 में उन्हें बिग बॉस ओटीटी में आने का मौका मिला। जिसके बाद तो वो घर-घर में पहचानी जाने लगीं। इस शो में खासतौर से उनके ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल के चर्चे होने लगे थे।
आलम ये है कि आज सोशल मीडिया पर आये दिन वो अपने बोल्ड फोटोज और वीडियो के चलते सुर्खियां बटोरती हैं। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न उर्फी हर आउटफिट में बोल्डनेस का तड़का लगाना नहीं भूलती। उर्फी जहां भी जाती हैं, हर किसी की निगाहें बस उनकी हॉटनेस पर ही टिकी रह जाती है। हालांकि ,अपने अतरंगी अंदाज़ के चलते उर्फी जावेद ट्रोलिंग का भी शिकार होती रही हैं। उनके कपड़ों को लेकर कई बार यूजर्स ने उनपर कई तरह के तंज कसे है। लेकिन उर्फी ने इन पर कभी ध्यान नहीं दिया और अपने अंदाज में आगे बढ़ती हैं।