Khatron Ke Khiladi 12 : स्टंट के दौरान कनिका मान पर किया लकड़बग्घे ने हमला, देखें फिर क्या हुआ एक्ट्रेस का हाल

kanika mann 1657022390


खतरों के खिलाड़ी, शो का नाम ऐसे ही ये नहीं रखा है। शो में ऐसे-ऐसे खतरों से कंटेस्टेंट्स खेलते हैं जिसे करना आसान नहीं होता। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसे देखकर तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। प्रोमो में दिखाया गया है कि कनिका मान को एक स्टंट करना होगा जिसमें उनके सामने होगा हायना यानी कि लकड़बग्घा। लकड़बग्घा काफी खतरनाक होता है। रोहित फिर कहते हैं, ‘हाइना कहते हैं इसे, जब ये एक साथ झुंड में होते हैं तो शेर भी भाग जाता है। ये आपके साथ पिंजरे में होगा।’

इसके बाद आप देखेंगे कि कनिका स्टंट करते हुए कैसे चिल्लाती है और घबराई हुई होती हैं। सिर्फ कनिका ही नहीं बाहर मौजूद कंटेस्टेंट्स की भी हालत खराब हो जाती है। काजीव अदातिया, प्रतीक सहजपाल, जन्नत जुबैर और रुबीना दिलैक सब परेशान हो जाते हैं। जन्नच तो रोने भी लगती हैं। इसके बाद आवाज सुनाई देती है कि पैर खा गया।

अब इस खतरनाक स्टंट के बाद कनिका का क्या हाल होगा और वह इस स्टंट को कर पाएंगी या नहीं, ये अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा। इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा है, क्या होगा जब कनिका मान और हाइना आएंगे फेस टू फेस।

 

वहीं इससे पहले कनिका ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह शो में करने वाले स्टंट्स को लेकर बात करती हैं। कनिका एक कुर्सी में बैठी होती हैं जिसमें मोनिटर डिवाइस होता है। वीडियो शेयर कर कनिका ने कैप्शन में लिखा, ये हफ्ता बहुत खतरनाक चल रहा है। सारे सीजन में जितने स्टेंट्स होते हैं, उतने कर लिए हैं इस सीजन में।

यह भी पढ़ें : Khatron Ke Khiladi 12: घायल हुईं कनिका मान, मुस्कुराती तस्वीर देख फैन्स बोले- ‘ये है असली खिलाड़ी’

बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए जाने से पहले कनिका मान ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरा सबसे बड़ा डर है ट्राय ना करना, अपना बेस्ट वर्जन ट्राय ना करना।  अपना बेस्ट देना और भगवान के रास्ते पर चलकर जीतना। अगर ऐसा ना हुआ तो गेम ओवर। मैं अपना बेस्ट दूंगी चाहे कुछ भी हो।’

 



Source link