Drug Case: शक्ति कपूर ने बताया पार्टीज में क्यों जाता है उनका बेटा Siddhanth, बताई बेंगलुरु जाने की वजह

siddhanth kapoor 1655102241


शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत (Siddhanth Kapoor) को पुलिस ने ड्रग (Drugs) लेने के आरोप में हिरासत में लिया है। सिद्धांत के पिता मुंबई में हैं। बेटे से जुड़ी खबरें उन्हें न्यूज चैनल्स से मिलीं। शक्ति कपूर का कहना है कि वह मुंबई में हैं और जल्द ही इस बारे में अपने बेटे से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पता नहीं ये सारी खबरें कहां से आ रही हैं। शक्ति ने यह भी बताया कि सिद्धांत बेंगलुरु क्यों गए थे और वह पार्टीज में क्यों जाते रहते हैं। शक्ति कपूर ने कहा कि वह बात करेंगे तब सच सामने आएगा लेकिन इतना पता है कि यह सच नहीं हो सकता।


बोले जल्द बात करूंगा


सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु की एक रेव पार्टी में रेव के बाद पुलिस हिरासत में लिया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स ने जब शक्ति कपूर से जब पूछा कि क्या सिद्धांत काम के सिलसिले में बेंगलुरु गए थे। इस पर उन्होंने जवाब दिया, हां, वह डीजे है वह पार्टीज में इसीलिए जाता है। इसी वजह से वह बेंगलुरु गया था। पता नहीं ये सारी रिपोर्ट्स कहां से आ रही हैं। शक्ति कपूर ने कहा, मैं अपने बेटे से बहुत जल्द बात करूंगा और डिटेल का पता करूंगा। यह सच नहीं हो सका। ये भी पढ़ें: Siddhanth Kapoor से पहले श्रद्धा और शक्ति कपूर भी फंस चुके हैं विवादों में, जानें क्या था मामला


फिल्मों में काम कर चुके हैं सिद्धांत

संबंधित खबरें


सिद्धांत फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। वह जज्बा और चेहरे जैसी फिल्मों में दिखाई दिए हैं। उन्होंने भागमभाग, चुप चुप के और भूल भुलैया जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम भी किया है। साल 2020 में शक्ति कपूर की बेटी से नारकोटिक्स ड्रग्स ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सवाल किए थे। यह मामला काफी चर्चित रहा था। 



Source link