Disha Patani Fitness: दूसरी एक्ट्रेसेस से अलग है दिशा पाटनी की फिटनेस का राज जानिए क्या करती हैं खास

13 06 2022 disha patani og


Disha Patani Fitness: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी 30 साल की हो चुकी हैं। दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को बरेली उत्तर प्रदेश में हुआ था। दिशा आज बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत ही नहीं बल्कि सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दिशा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिट रहने के लिए दिशा क्या करती हैं। बाकी एक्ट्रेसेस के मुताबिक दिशा की फिटनेस का राज एकदम अलग है। दिशा की फिटनेस में हर दिन जरूरी मात्रा में पानी और 8 घंटे की नींद का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। आइए आपको बताते है दिशा पटानी के फिटनेस के फंडे जिन्हें अपनाकर कोई भी उनकी जैसी बॉडी बना सकता है।

disha patni

दिन में दो बार वर्कआउट करती है दिशा

दूसरे स्टार्स की तरह दिशा पाटनी दिन में दो बार वर्कआउट करती हैं। वे अपने दिन की शुरुआत में कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं। इसमें वे डान्सिंग, किक बॉक्सिंग और जिम्नास्टिक करती हैं। वहीं दिशा शाम के समय में वेट ट्रेनिंग करती हैं। दिशा को एक ही तरह का वर्कआउट करना पसंद नहीं है। वे हमेशा अलग-अलग तरह के वर्कआउट को प्राथमिकता देती हैं। यहां तक की उनके डांस में भी कुंग फू और अन्य तरह के वर्कआउट दिखाई देते हैं। दिशा योग भी करती हैं। एक्ट्रेस योग और एक्सरसाइज के अलावा स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करती हैं। इस डाइट में वे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करती हैं।

5 videos that will let you follow Disha Patani's workout routine at home |  Vogue India

disha patni1

स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं दिशा

दिशा एक्सरसाइज के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी सख्ती रखती हैं। दिशा के नाश्ते में 2-3 अंडे, दूध और जूस शामिल है। कभी-कभी वे इस नाश्ते में अनाज भी ले लेती हैं। वहीं रात के खाने में दिशा चिकन, अंडे, सलाद, ब्राउन राइस और दाल जैसा प्रोटीन से भरपूर खाना लेती हैं। वहीं शाम के समय दिशा बादाम और मूंगफली जैसे हेल्दी स्नैक्स लेना ज्यादा पसंद करती हैं। दिशा को मीठा पसंद है इसलिए वे सप्ताह में एक दिन चीट डे मनातीं है और मीठा खाती हैं। लेकिन वे खुद पर पूरा कंट्रोल रखती हैं। वे चीट डे के अलावा कभी अपने डाइट प्लान को नहीं बिगाड़ती है। इतना ही नहीं दिशा अपने पैरों को फिट रखने के लिए भी सही तरह के शूज पहनना पसंद करती हैं।

Disha Patani's best workout routine to encourage you | IWMBuzz

Posted By: Shailendra Kumar

 



Source link