Dance India Dance L’il Masters 5 के विजेता बने नोबोजित नारजारी, ट्रॉफी मिलते ही बोले- अब तो…

dance india dance little masters 5 winner name 1656293093


जी टीवी के पॉपुलर डांसिंग रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स सीजन 5 का फिनाले (Dance India Dance Little Masters 5 Finale) हो चुका है। कई महीने चले इस डांसिंग रिएलिटी शो का खिताब 9 साल के नोबोजित नारजारी (Nobojit Narzary) ने अपने नाम कर लिया है। कम उम्र में ही नोबोजित ने ना सिर्फ सभी जजेस का दिल जीता बल्कि जनता के दिलों पर भी खूब राज किया। नोबोजित ने लगभग हर एक डांस स्टाइल में अपना बेस्ट दिया। हर एक परफॉर्मेंस के साथ ही नोबोजित नारजारी आगे बढ़ते गए और लोगों के दिलों में खास जगह बनाते गए। डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5 (Dance India Dance Little Masters 5) के फिनाले में जुग जुग जियो (Jug Jugg Jeeyo) की पूरी स्टारकास्ट भी नजर आई। इस दौरान वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली ने स्टेज पर खूब धमाल मचाया। 

इन लोगों को छोड़ा पीछे

नोबोजित नारजारी को हिप हॉप स्टाइल में महारत हासिल है लेकिन हर एक स्टाइल में उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से चार चांद ही लगाए। नोबोजित ने अप्पन, सागर, आध्याश्री और इशिता को पीछे छोड़कर फिनाले पर डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5 का खिताब अपने नाम कर लिया। जहां नोबोजित नारजारी इस शो के विजेता बनें। वहीं अप्पन फर्स्ट रनर अप और आध्याश्री सेकंड रनर अप रहीं।

दो साल से की थी प्रैक्टिस 

बात की जाए डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स सीजन 5 के विनर नोबोजित नारजारी की तो उन्होंने पिछले 2 साल से अपने स्टाइल पर कड़ी मेहनत की और कई चीजों को निखारने की पूरी कोशिश की और इस मेहनत का फल उन्हें मिल भी चुका है। शो का खिताब अपने नाम करते ही नोबोजित ने कहा, ‘डीआईडी ने मुझे वह सब कुछ दिया है जिसका सपना मैंने देखा। इस रिएलिटी शो ने कई लोगों को आगे बढ़ने  का मौका दिया है। मुझे खुशी है कि मैं अपने स्टाइल और डांस स्किल्स से लोगों का दिल जीत पाया। मैं इस शो से जुड़ी हर बात को काफी मिस करूंगा। मुझे यकीन है कि इस शो को जीतने के बाद मेरी जिंदगी में आगे सब कुछ और भी अच्छा होगा।’



Source link