सलमान खान के ‘लुंगी डांस’ पर बढ़ा विवाद, दक्षिण भारतीय पारंपरिक ‘वेस्थी’ का हुआ अपमान!

salman khan in kisi ka bhai kisi ki jaan 1681029871


ऐप पर पढ़ें

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का नया गाना ‘Yentamma’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सॉन्ग के वीडियो में सलमान खान के साथ साउथ के कई सितारे और कुछ टीवी एक्टर्स भी नजर आए हैं। गाना तेजी से पॉपुलर भी हो रहा है, लेकिन इसी बीच साउथ इंडियन दर्शकों को इस सॉन्ग से कई सारी शिकायतें हैं। आरोप है कि कोरियोग्राफी के मामले में गाने में कई सारी खामियां हैं।

सलमान खान के गाने पर बढ़ रहा विवाद

गाने में लुंगी को एक प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया जाना वैसा नहीं है जैसे सलमान खान ने ‘मुझसे शादी करोगी’ के गाने में टॉवल को इस्तेमाल कर लिया था। साउथ के पुरुषों द्वारा पहनी जाने वाली वेस्थी (लुंगी) एक पारंपरिक पोशाक है। उसे आप सामान्य लुंगी की तरह ट्रीट नहीं कर सकते। खास तौर पर एक धोती को लुंगी की तरह पहना जाना भी सामान्य नहीं है। जैसा कि गाने में किया गया है।

यह दक्षिण भारतीय कल्चर का अपमान

रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण श्रीरामाकृष्णन ने ट्विटर पर इसका विरोध किया है। उन्होंने लिखा- यह हमारे साउथ इंडियन कल्चर का बहुत अपमान करने जैसा है। यह लुंगी नहीं है, यह धोती है। यह एक क्लासिकल आउटफिट है जिसे बहुत ही घटिया ढंग से दिखाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक तमिल-हिंदी एक्टर ने भी गाने में धोती के इस तरह से इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है।

साउथ के सितारों से भी है नाराजगी

उन्होंने कहा- वेस्थी पहने हुए वो लोग क्या स्मोक कर रहे थे? क्या वो जानते हैं कि दक्षिण भारतीयों के लिए वेस्थी कितनी पवित्र होती है। सलमान खान के बारे में तो चलो हम ये मान लेते हैं कि उसे कुछ ज्यादा पता ही नहीं होगा। लेकिन वेंकटेश दग्गुबाती और राम चरण तो तेलुगू एक्टर्स हैं। वो लोग कैसे इतने डिसरिस्पेक्टफुल सॉन्ग का हिस्सा हो सकते हैं। और यह तो वेस्थी है भी नहीं, उन्होंने धोती को वेस्थी की तरह पहन लिया है।



Source link