![Chunav Manch LIVE: यहां मिलेगा गुजरात विधानसभा चुनावों से जुड़े हर बड़े सवाल का जवाब 1 india tv chunav manch 1669431465](https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2022/11/india-tv-chunav-manch-1669431465.jpg)
![Chunav Manch LIVE: यहां मिलेगा गुजरात विधानसभा चुनावों से जुड़े हर बड़े सवाल का जवाब 2 इंडिया टीवी का चुनाव मंच - India TV Hindi](https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/905_509/2022/11/india-tv-chunav-manch-1669431465.jpg)
इंडिया टीवी का चुनाव मंच
Chunav Manch LIVE: गुजरात विधानसभा चुनावों में पहले फेज के मतदान में 4 दिन का वक्त रह गया है। सबके अपने-अपने वादे और दावे हैं। गुजरात चुनाव के दौरान किए जा रहे इन्हीं वादों और दावों पर बात करने के लिए इंडिया टीवी का चुनाव मंच भी तैयार है। क्या गुजरात एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट करेगा? क्या गुजरात एक बार फिर इतिहास दोहराएगा या गुजरात में इस बार बदलाव होगा? क्या बीजेपी इस बार पहले से ज्यादा सीटें लाएगी? क्या राहुल गांधी के कांग्रेस की सीटें पहले से घट जाएंगी? क्या गुजरात में केजरीवाल का खाता खुल पाएगा?
ऐसे ही सवालों पर इंडिया टीवी लेकर आ रहा है चुनावों का सबसे बड़ा शो चुनाव मंच। इस मंच पर गुजरात चुनाव में ताल ठोक रहे सारे दिग्गज आएंगे और बताएंगे कि क्या होगा गुजरात का फैसला। गुजरात चुनावों पर यह खास पेशकश देखने के लिए दिन भर बने रहिए सिर्फ इंडिया टीवी पर।
Live updates :Chunav Manch Gujarat Live Updates 26 November
Refresh
-
Nov 26, 2022
11:39 AM (IST)
ओवैसी ने पूछा, ‘बिलकिस बानो को रेप करने वालों को क्यों छोड़ा?’
अमित शाह के ‘2002 में उपद्रवियों को सबक सिखाने’ के बयान पर ओवैसी ने आगे कहा, ‘अगर वह कह रहे हैं कि सबक सिखाया तो बिलकिस बानो को रेप करने वालों को क्यों छोड़ा? नरोदा पाटिया में 92 मुसलमानों का दोषी जमानत पर निकलता है तो मोदी को वोट देने की भीख मांगता है। और आप इसे सबक सिखाना कहते हैं?’
-
Nov 26, 2022
11:37 AM (IST)
चुनाव मंच में बोले ओवैसी, ‘2002 के दंगों को दुनिया जेनोसाइड के रूप में जानती है’
अमित शाह के ‘2002 में उपद्रवियों को सबक सिखाने’ के बयान पर ओवैसी ने कहा, ‘2002 के दंगों को सारी दुनिया एक जेनोसाइड के तौर पर जानती है। गोधरा के वाकये के बाद हजारों लोग अपने ही देश में मारे गए। कई मुस्लिम महिलाओं का रेप हुआ। कई लोगों की हत्या हुई जिनमें हिंदू भी हैं और मुस्लिम भी हैं। मैं जानता हूं उसमें कितने लोगों को परेशानी हुई। अगर होम मिनिस्टर इस तरह की बात कर रहे हैं तो वह स्टेट वायलेंस को जस्टिफाई कर रहे हैं।’
-
Nov 26, 2022
11:27 AM (IST)
मोदी और शाह का अभिनंदन करता हूं: सांघवी
2002 में असामाजिक तत्वों को सबक सिखाने के अमित शाह के बयान पर सांघवी ने कहा, ‘मैं हाथ जोड़कर अमित शाह जी और नरेंद्र मोदी जी को अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने कड़े फैसले लिए। आज का जो गुजरात है वह 20 साल की मेहनत का परिणाम है।’
-
Nov 26, 2022
11:23 AM (IST)
अमित शाह के ‘2002’ वाले बयान पर बोले सांघवी
2002 में असामाजिक तत्वों को सबक सिखाने के अमित शाह के बयान पर सांघवी ने कहा, ‘मेरी उम्र के लोगों को पता होना चाहिए कि किस प्रकार से बीजेपी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने गुजरात को बनाने के लिए संघर्ष किया है। 2002 के पहले आप कभी गुजरात आए थे? आज आप कॉन्क्लेव कर रहे हैं, लेकिन उस समय आपको पूछना पड़ता कि कल कर्फ्यू लगा है या नहीं। मेरे राज्य की ऐसी हालत थी। आप कभी पोरबंदर गए हैं? पोरबंदर, राजकोट, अहमदाबाद और सूरत जैसे शहर गुजरात के कानून से नहीं चलते थे। इन शहरों के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगते थे और उनके गुंडों के नाम से ये शहर चलते थे।’
-
Nov 26, 2022
11:19 AM (IST)
मोरबी हादसे के लिए 360 डिग्री जांच की जा रही है: हर्ष सांघवी
मोरबी पुल हादसे में टिकट चेकर और क्लर्क वगैरह को गिरफ्तार करने के सवाल पर सांघवी ने कहा, ‘आप अगर FIR पढ़ेंगे तो उसमें किसी भी दोषी व्यक्ति के बचने की गुंजाइश नहीं है। हमने इसमें क्लियर लिखा है कि इस ब्रिज की मरम्मत करने वाली कंपनी और इससे ताल्लुक रखने वाले सब लोग हैं। दूसरे नंबर पर ब्रिज को PPP मॉडल पर चलाने वाली कंपनी का नाम और तीसरे इससे जुड़े हुए सभी लोग भी इसमें शामिल हैं। वे (विपक्ष) सिर्फ एक व्यक्ति का नाम चाहते हैं। इतने बड़े हादसे के लिए 360 डिग्री जांच की जा रही है। इस हादसे से जुड़ा एक भी व्यक्ति नहीं बचेगा।’
-
Nov 26, 2022
11:14 AM (IST)
हादसे के पीड़ित सभी परिवारों को न्याय मिलेगा: सांघवी
घड़ी और बल्ब बनाने वाली कंपनी को पुल बनाने का ठेका देने के सवाल पर सांघवी ने कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक ब्रिज था। वह मोरबी शहर की पहचान था। कंपनी ने पीपीपी मॉडल के तहत पुल को चलाने के लिए इसे मांगा था, सरकार ने पैसा लेकर कोई ठेका नहीं दिया। उनको सिर्फ ब्रिज चलाने के लिए दिया गया था। पुल के मरम्मत की जिम्मेदारी प्रॉपर एजेंसियों की थी। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं सभी परिवारों को न्याय मिलेगा।’
-
Nov 26, 2022
11:10 AM (IST)
मोरबी ब्रिज हादसे पर क्या बोले हर्ष सांघवी, जानें
मोरबी हादसे पर हर्ष सांघवी ने कहा, ‘मोरबी का हादसा बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण था। हादसे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी ने निर्णय लिया कि इसकी जांच एक हाई लेवल कमिटी करे। हादसे के कुछ ही देर बाद मामला भी दर्ज किया गया, बचाव कार्य भी तेजी से शुरू किया गया। हादसे का पहला पेशंट घटना के 18 मिनट बाद ही सिविल हॉस्पिटल में पहुंच गया था। हादसे के बाद लोगों को राहत देने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गई। मोरबी के लोगों ने जिस तरह सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर मदद की, वह देश के लिए रोल मॉडल है क्योंकि 5 किलोमीटर दूर अस्पताल तक पहुंचने के लिए किसी भी एंबुलेंस को एक ब्रेक मारने की भी जरूरत नहीं पड़ी।’
-
Nov 26, 2022
11:06 AM (IST)
मेरा जन्म गांधी परिवार में नहीं हुआ है: हर्ष सांघवी
एक सवाल के जवाब में गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, ‘मेरे बाद भी मेरे परिवार से कोई पॉलिटिक्स में आएगा या नहीं मुझे नहीं पता, क्योंकि मेरा जन्म गांधी परिवार में नहीं हुआ है। मेरा जन्म हीरे के व्यापार से जुड़े एक मध्यमवर्गीय व्यापारी परिवार में हुआ है। मुझे भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ गुजरात के गांव-गांव में जाने का मौका मिला। मैं राजनीति और सामाजिक काम करता रहता हूं। मैंने कई बार कहा है कि मात्र 27 साल की उम्र में बीजेपी, विशेषकर नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने मुझे चुनाव लड़ने का मौका दिया।’
-
Nov 26, 2022
11:01 AM (IST)
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी चुनाव मंच में दे रहे हैं सौरव शर्मा के सवालें के जवाब
गुजरात चुनाव के सबसे बड़े शो चुनाव मंच में सबसे पहले गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी चुनाव मंच के स्टेज पर हैं।
-
Nov 26, 2022
10:40 AM (IST)
सजने ही वाला है इंडिया टीवी चुनाव मंच, जुटेंगे कई दिग्गज
इंडिया टीवी-मैटराइज ने एक सर्वे भी किया था और ये जानने की कोशिश की थी, कि गुजरात की जनता के मन में क्या है। इस सर्वे में गुजरात में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही थी। क्या इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे ने जनता की नब्ज सही तरीके से टटोली? गुजरात की तकदीर और चुनावी मिजाज को लेकर बात करने के लिए बस थोड़ी ही देर में चुनाव मंच पर कई दिग्गज नेता जुटने वाले हैं।
-
Nov 26, 2022
10:37 AM (IST)
थोड़ी ही देर में शुरू होगा चुनाव मंच
गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को 2 चरणों में चुनाव होने वाले हैं और इसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। ऐसे में इंडिया टीवी ने ये जानने की कोशिश की है कि गुजरात की जनता का मिजाज क्या है। अबसे थोड़ी ही देर में इंडिया टीवी के मंच पर गुजरात चुनावों से पहले सबसे बड़ा कॉन्क्लेव शुरू होने जा रहा है।
-
Nov 26, 2022
10:36 AM (IST)
हाल ही में हुआ था इंडिया टीवी-मैटराइज का सर्वे
इंडिया टीवी-मैटराइज ने हाल ही में एक सर्वे भी किया था और ये जानने की कोशिश की थी कि गुजरात की जनता के मन में क्या है। इस सर्वे में गुजरात में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही थी। सर्वे में गुजरात में बीजेपी को 182 में से 113 सीटें मिलने का अनुमान था। कांग्रेस को 62 सीट, आप को 6 सीट और अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान था।
-
Nov 26, 2022
8:32 AM (IST)
इंडिया टीवी पर आज दिनभर देखिए चुनाव मंच
गुजरात की जनता का मिजाज क्या है। इसके लिए आज इंडिया टीवी पर दिनभर ‘चुनाव मंच’ कार्यक्रम का प्रसारण होगा। इसमें बीजेपी के कई बड़े दिग्गज नेता जुटेंगे।