![Mahindra Bolero: टेस्टिंग के दौरान लीक हुई तस्वीर, देखें इस नए एसयूवी का लुक - Times Bull 1 WhatsApp Image 2022 08 28 at 9.00.41 AM](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-28-at-9.00.41-AM.jpeg)
Mahindra Bolero 2022: भारत की दिग्गज एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा अपने नए नए मॉडल स्कूल लॉन्च किए जा रही है। एक्सयूवी 700 से स्कॉर्पियो क्लासिक तक की सभी एसयूवी काफी दमदार है। अब इन सब के बाद लॉन्च होने की बाड़ी है देश की सबसे पसंदीदा महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero 2022) के नए वर्जन की।
महिंद्रा इसी साल अपनी नई बोलेरो 2022 लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कंपनी लगभग दो दशक से भारतीय बाजार में महिंद्रा बोलेरो बेच रही है और अब इसके नए वेरिएंट की तस्वीरें लीक हो गई है। इस नई बोलेरो में कई बेहतरीन अपडेट देखने को मिलेंगे।
इसके एक्सटीरियर को ज्यादा बदला नहीं गया है। इसमें आपको पहले जैसे ही बॉक्स डिजाइन देखने को मिलेगा। नई महिंद्रा बोलेरो 2022 वेरिएंट में कंपनी द्वारा नया रेडिएटर ग्रिल दिया जाएगा। वहीं इसके फ्रंट में आपको महिंद्रा का नया लोगो देखने को मिलेगा। इसके फॉग लैंप में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
किसान भाई 5 रूपये में खरीदें ट्रेक्टर, जानें क्या है खबर
पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त अब 2,000 से बढ़कर हुई इतने हजार रुपये, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस
पीछे की तरफ इस में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इसमें नया लोगो और नए पैटर्न वाला टेल लैंप देखने को मिल सकता है। इसके साइड प्रोफाइल को पुराने मॉडल की तरह ही रखा जाएगा। नई महिंद्रा बोलेरो के इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा।
Bolero 2022 वैरीअंट में भी 1.5 लीटर का एमहॉक (mHawk) इंजन देखने को मिलेगा। यह इंजन 75 बीएचपी का पावर और 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस तीन सिलेंडर वाले इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। उम्मीद है कि महिंद्रा इसे दिवाली के मौके पर लांच करेगी।
फिलहाल इसका यह लुक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। महिंद्रा बोलेरो देश की शुरुआती गाड़ियों में से हैं जिससे एसयूवी का क्रेज भारत में बढ़ा था। इसे लोगों ने अभी तक काफी पसंद किया है। इसे ज्यादातर भारत के गांव देहात में प्रयोग में लाया जाता है। इसकी कम कीमत में आने वाली ऑफ रोडिंग कैपेबिलिटी लोगों को काफी पसंद आती है। नए लोगों के साथ आने वाली महिंद्रा बोलेरो का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़े:-Tata ने लॉन्च की नई एडिशन, जानें इस बार क्या मिलेगा खास