Oct 02, 2022
11:14 PM (IST)
भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान लगी आग
भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में रात करीब नौ बजे आग लग गई। भदोही एसपी अनिल कुमार ने बताया कि जिस दौरान आग लगी वह आरती का समय था। इस घटना में 10-15 लोग घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
Oct 02, 2022
10:31 PM (IST)
पीएम मोदी ने अखिलेश से फोन पर जाना मुलायम सिंह का हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव से फोन पर बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीएम ने अखिलेश से यह भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत है, वह मदद के लिए मौजूद रहेंगे।
Oct 02, 2022
9:45 PM (IST)
मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर है- राकेश यादव
समाजवादी पार्टी नेता राकेश यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव की सेहत स्थिर है। आज उनका ऑक्सीजन लेवल थोड़ा कम हुआ लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं है। उनका रूटीन चेकअप रोजाना किया जा रहा है।
Oct 02, 2022
9:36 PM (IST)
राजनाथ सिंह ने अखिलेश यादव से मुलायम सिंह का हाल जाना
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अखिलेश यादव से मुलायम की तबियत के बारे में जानकारी ली। राजनाथ ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर मैंने उनके पुत्र अखिलेश यादव जी से फ़ोन पर बात करके उनका कुशल क्षेम जाना है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।”
Oct 02, 2022
9:25 PM (IST)
अखिलेश यादव मुलायम से मिलकर मेदांता अस्पताल से निकले
अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह यादव से मिलकर गुरुग्राम मेदांता अस्पताल से निकल गए हैं। मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।
Oct 02, 2022
8:45 PM (IST)
मुलायम सिंह की तबियत पूछने के लिए लेकर तेजस्वी ने अखिलेश को किया फोन
मुलायम सिंह की तबियत को लेकर तेजस्वी यादव ने अखिलेश से फोन पर बात की। बिहार के डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कहा, “आदरणीय मुलायम सिंह जी की तबीयत खराब होने का समाचार प्राप्त हुआ। आदरणीय अखिलेश यादव जी से फोन पर वार्ता हुई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना करता हूं।”
Oct 02, 2022
7:41 PM (IST)
राहुल गांधी ने मुलायम सिंह की सेहत के लिए प्रार्थना की
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, “श्री मुलायम सिंह जी की ख़राब सेहत का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
Oct 02, 2022
7:22 PM (IST)
मुलायम सिंह यादव मेदांता के आईसीयू में भर्ती, फिलहाल हालत स्थिर
समाजवादी पार्टी ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी है कि नेताजी मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
Oct 02, 2022
7:14 PM (IST)
अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचीं
अखिलेश यादव और डिंपल यादव मुलायम सिंह का हाल-चाल जानने गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं।
Oct 02, 2022
6:34 PM (IST)
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। इस अस्पताल में सपा नेता मुलायम सिंह यादव को भर्ती कराया गया है।
Oct 02, 2022
5:08 PM (IST)
मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती
यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।
Oct 02, 2022
4:32 PM (IST)
दिल्ली: मनीष हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में कल शाम मनीष के रूप में पहचाने गए 25 साल के व्यक्ति की हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Oct 02, 2022
3:28 PM (IST)
पुलवामा के पिंगलाना में आतंकियों से एनकाउंटर में पुलिसकर्मी शहीद
पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की। इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। इलाके की घेराबंदी की जा रही है: जम्मू-कश्मीर पुलिस
Oct 02, 2022
2:26 PM (IST)
मुंबई एयरपोर्ट से 5 किलो हेरोइन के साथ एक विदेशी यात्री गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट के कस्टम विभाग ने बताया कि, उन्होंने 5 किलो हेरोइन के साथ एक विदेशी यात्री को गिरफ्तार किया है, जब्त की गई हेरोइन की कीमत बाजार में लगभग 34 करोड़ रुपये है।
Oct 02, 2022
2:03 PM (IST)
कानपुर हादसे के घायलों से मिले सीएम योगी
कानपुरः घाटमपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से और अहिरवां फ्लाईओवर पर हुई दुर्घटना में घायल हुए लोगों से सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकाती की। मुलाकात के लिए वे जेके अस्पताल पहुंचे।
Oct 02, 2022
2:01 PM (IST)
भाजपा विचारों से जुड़ी हुई पार्टीः जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। भाजपा विचारों से जुड़ी हुई पार्टी है। हमने कुर्सी के लिए विचार नहीं बदले, हमने अन्य पार्टियों की तरह रंग नहीं बदले। बल्कि हम विचार के साथ खड़े रहें।
Oct 02, 2022
1:08 PM (IST)
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा, तेजस्वी को सौंपा त्यागपत्र
कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को इस्तीफा सौंपा है। सुधाकर सिंह के पिता और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि किसानों की आवाज उठाने के साथ साथ बलिदान भी देना पड़ता है। इसलिए कृषि मंत्री ने त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वीजी के हाथों में त्यागपत्र सौंप दिया गा है। अब तेजस्वी जी कानूनी प्रक्रिया करेंगे।
Oct 02, 2022
12:45 PM (IST)
सीएम एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे को दशहरा रैली के पहले एक बड़ा झटका
सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट को दशहरा रैली के पहले एक बड़ा झटका दिया है। इसके तहत मुम्बई के वर्ली इलाके से विधायक आदित्य ठाकरे के इलाके से तीन से चार हजार शिवसैनिक दशहरा रैली के पहले शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। वर्षा बंगले पर यह सभी शिवसैनिकों ने सीएम शिंदे से मिलकर अपना समर्थन दिया है।
Oct 02, 2022
12:37 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।
Oct 02, 2022
12:37 PM (IST)
राहुल, सोनिया को बसवराज बोम्मई ने बताया नकली गांधी
गांधी जयंती पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गांधी परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज गांधी जयंती है। मैं नकली गांधी की बात क्यों करूं। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और डी के शिवकुमार पूरी कांग्रेस पार्टी जमानत पर बाहर हैं। कर्नाटक, राज्य कांग्रेस पार्टी के लिए एटीएम था, जो अब चला गया है।
Oct 02, 2022
12:02 PM (IST)
ब्रह्मपुत्र नदी में 30 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, करीब 7 लोग लापता
असम के धुबरी जिले में आज ब्रह्मपुत्र नदी में करीब 30 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से 6 से 7 लोग लापता हो गए। खोज एवं बचाव अभियान का कार्य जारी है।
Oct 02, 2022
11:59 AM (IST)
राज्यसभा नेताओं को कल रात्रिभेाज देंगे उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ 3 अक्टूबर को राज्यसभा के नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।
Oct 02, 2022
11:04 AM (IST)
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार गैंगस्टर दीपक टीनू हुआ फरार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस द्वारा गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का गैंगस्टर दीपक टीनू रात तीन बजे मनसा पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है
Oct 02, 2022
11:04 AM (IST)
गहलोत ने बीजेपी पर लगाया 10 करोड़ में विधायक खरीदने का आरोप
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा कि भाजपा ने 10 करोड़ रुपए से अधिक में विधायक खरीदने की कोशिश की है। गहलोत ने हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार गिराना चाहती थी।
Oct 02, 2022
10:20 AM (IST)
गांधी जयंती पर सीएम योगी ने चलाया चरखा, देखें वीडियो
लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी जयंती पर गांधी आश्रम में चरखा चलाया।
Oct 02, 2022
9:43 AM (IST)
काजीरंगा नेशनल पार्क आज से खुला
असमः काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व आज से 2022-23 सीजन के लिए पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।
Oct 02, 2022
9:40 AM (IST)
जम्मू कश्मीरः बस में धमाकों के सिलसिले में पुलिस ने कुछ लोगों को किया गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीरः पुलिस ने हाल ही में हुए दोहरे बस विस्फोटों के सिलसिले में उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
Oct 02, 2022
8:58 AM (IST)
ब्लू लाइन मेट्रो पर रहेगा यातायात बाधित
DMRC ने जानकारी देते हुए बताया कि, यमुना बैंक और अक्षरधाम के बीच ट्रैक के मेंटिनेंस कार्य की वजह से दोपहर 2 बजे तक नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी से द्वारका के लिए मेट्रो सीधे नहीं जाएगी। जिस वजह से यातायात बाधित रहेगा।
Oct 02, 2022
8:15 AM (IST)
पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि, देखें Photo और Video
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर की जयंती भी है। इस अवसर पर उन्हें विभिन्न राजनीतिक हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें विजयघाट पर श्रद्धांजलि दी।
Oct 02, 2022
8:13 AM (IST)
सोनिया गांधी ने गांधीजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए
दिल्लीः कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और एलओपी राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी।
Oct 02, 2022
8:11 AM (IST)
ओम बिरला भी पहुंचे राजघाट
दिल्लीः गांधी जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
Oct 02, 2022
8:06 AM (IST)
जगदीप धनखड़ ने गांधीजी को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी गांधीजी को राजघाट पर श्रद्धांजलि दी।
Oct 02, 2022
8:04 AM (IST)
आज सुबह राजघाट पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि
आज सुबह राजघाट पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि
Oct 02, 2022
8:02 AM (IST)
पीएम मोदी ने राजघाट पर गांधीजी को दी श्रद्धांजलि, देखें Video
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती है। इस अवसर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।