Bollywood divas: बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाएं जिन्हें जिम से ज्यादा पसंद है योग

20 06 2022 yoga celebs og


Publish Date: | Mon, 20 Jun 2022 05:59 PM (IST)

Bollywood divas: बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज हम सभी के लिए एक इंस्पिरेशन ही होते हैं। भले ही बात लेटेस्ट फैशन की हो या फिर लाइफस्टाइल गोल्स देने की वे हमेशा अपने फैंस के लिए एक अच्छा उदाहरण पेश करते हैं। बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस हमें इंस्पायर करने के जो अच्छे उदाहरण सेट करते हैं उनमें से एक उनका फिट और स्वस्थ रहना भी है। एक्ट्रेसेस जितने अपने काम को लेकर मेहनती रहते हैं उतने ही वे अपनी बॉडी को भी फिट रखने के लिए मेहनत करते हैं। फिट और परफेक्ट बाॅडी के लिए उन्हें जिम में बहुत समय बिताना पड़ता है। कुछ सेलिब्रिटिज तो ऐसे है जो दिन में दो बार जिम जाते हैं। लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो जिम में जाकर वर्कआउट करने से योगा करना ज्यादा पसंद करते हैं। आज हम उन्हीं सेलेब्स के बारे में बात करने जा रहे हैं।

करीना कपूर

अपने करियर के शुरुआती दिनों में करीना ने इस बात को स्वीकार किया था कि वे फूडी हैं। करीना को जिम जाकर घंटो ट्रेडमिल पर दौड़ना पसंद नहीं है इसलिए उन्होंने योगा करना शुरू किया। करीना अब अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। करीना ने एक बार बताया था कि वे हर रोज 101 सूर्य नमस्कार करती हैं। वहीं करीना आए दिन अपने सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के योगासन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

279931951 579259013406758 7970774521911294995 n

मलाइका अरोड़ा

मलाइका के फिगर के चर्चे तो हर ओर होते हैं। उनकी फिटनेस से पता चलता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। करीना ने ही मलाइका को योग के लिए प्रेरित किया था। अब मलाइका अपने योगा सेशन को कभी भी स्किप नहीं करती हैं।

274842074 302191798493090 7767588027860371242 n

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा की फिट और हाॅट बाॅडी से तो सभी को ईर्ष्या होती है। वे एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो खुद तो योग करती ही हैं साथ ही दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए भी कई योगा सेशन की डीवीडी रिलीज की है।

132976716 390037905614150 1768634912831957745 n 1

सारा अली खान

सारा का कहना है कि फिट रहने के लिए योगा सबसे अच्छा तरीका है। बाकी के सिलेब्स के तरह ही सारा को भी योगा करना काफी पसंद है। उन्होंने 96 किलो से अपना वजन घटाकर आज वे बॉलीवुड का सबसे फिट बाॅडी वाली एक्ट्रेसेस में से एक बन गई हैं। सारा ने कई बार योगा के फायदे भी बताए हैं। साथ ही वे खुद भी रोज योगा करती हैं।

203735932 160664326083057 8706255067320329871 n

दिया मिर्जा

अपनी बिजी लाइफ के अलावा दिया डेली बेसिस पर योगा प्रैक्टिस करती हैं। दिया का कहना है कि बॉडी को फिट रखने के साथ-साथ योगा और मेडिटेशन दिमाग को शांत रखने में भी काफी मदद करता है।

204639518 854691758799958 652104862929793618 n

मीरा कपूर

मीरा कपूर हेल्दी लाइफ की बेस्ट टिप्स देने के साथ-साथ आयुर्वेद को अपनाने की सलाह देने के लिए भी जानी जाती हैं। मीरा योगा से ही अपनी बॉडी को एकदम फिट रखती हैं। उन्होंने योगा की कई वर्कशाॅप्स भी ली है। वे अपने फैंस के साथ फिट और हेल्दी लाइफस्टाइल की टिप्स भी शेयर करती रहती हैं।

264471917 990934408156472 6378610088652391840 n 1

Posted By: Shailendra Kumar

 



Source link