‘BMC के पास सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन लेकिन…’, अनुराग ठाकुर ने उद्धव की सेना पर साधा निशाना

anuragthakurhimachalpradesh 1652095359


India

oi-Pallavi Kumari

|

Google Oneindia News
loading

मुंबई, 19 सितंबर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुंबई के नागरिक निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कामकाज पर सवाल उठाया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नगर निकाय खेलों को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहा है। अनुराग ठाकुर ने न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, “बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के पास सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन और बजट है लेकिन… फिर भी, वे उचित स्वच्छता, शहर के सौंदर्यीकरण और खेल को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ हैं।”

 Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “ऐसी नीतियों को शुरू करने के लिए एक उचित रोड मैप तैयार किया जा रहा है।”भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर ने मुंबई नागरिक निकाय महिला खिलाड़ियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए वॉशरूम बनाने में भी विफल रही है।

अनुराग ठाकुर रविवार को मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर थे, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में शिवसेना सांसद राहुल शेवाले कर रहे हैं, जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के वफादार हैं। ठाकुर का दौरा 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं से जुड़ने की भाजपा की रणनीति का एक हिस्सा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, “यह देखना दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुंबई में महिला खिलाड़ियों के पास उचित शौचालय नहीं हैं। नागरिक निकाय के पास सबसे अधिक कर संग्रह और बजट है, लेकिन यह महिलाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए शौचालय बनाने में विफल रहा है।”

बता दें कि वर्तमान में, नागरिक निकाय प्रशासक के नियंत्रण में है क्योंकि इसका पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है और चुनाव होने का इतंजार है। ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई के विकास के लिए एक नई नीति का मसौदा तैयार किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “मुंबई नगर निकाय के पिछले प्रशासन ने छोटे पैमाने के व्यवसायियों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। हम कुछ ठोस निर्णय लेंगे जिससे उन्हें फायदा होगा। मैं यहां 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मैदान तैयार करने आया हूं और इससे भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को भी फायदा होगा।”

ये भी पढ़ें- क्या महाराष्ट्र पाकिस्तान है, जो आपने? आदित्य ठाकरे ने वेदांता विवाद पर फडणवीस पर किया पलटवारये भी पढ़ें- क्या महाराष्ट्र पाकिस्तान है, जो आपने? आदित्य ठाकरे ने वेदांता विवाद पर फडणवीस पर किया पलटवार

  • loading
    वेदांत फॉक्सकॉन प्रोजेक्ट पर हो रही सियासत पर बोले फडणवीस, गुजरात कोई पाकिस्तान नहीं है
  • loading
    घनसावंगी:एकलहेरा येथे देशी दारू वर पोलिसांचा छापा
  • loading
    Weather: यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश के आसार, उत्तरखंड में Red Alert, जानिए दिल्ली का हाल
  • loading
    घनसावंगी:राजा टाकळी सोसायटीवर राष्ट्रवादी काँग्रेसचे वर्चस्व
  • loading
    ‘PM ने शिंदे को छोटे बच्चे जैसा समझा दिया…’, महाराष्ट्र को नहीं मिला ये बड़ा प्रोजेक्ट तो भड़के शरद पवार
  • loading
    बाळापूर : उरळ पोलीस स्टेशनमध्ये राबविले कोंम्बिंग आँपरेशन
  • loading
    Video: टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारी से भिड़ गई CRPF जवान की पत्नी, जमकर चले थप्पड़ और घूंसे
  • loading
    बडनेरा : रेल्वे स्थानक परिसरात अनोळखी व्यक्तीचा आढळला मृतदेह
  • loading
    देश के दूसरे सबसे बड़े बांध में पानी ने छुआ पूर्ण जलस्‍तर, 138.6 मीटर भरा, CM ने की पूजा
  • loading
    कल्याण : रेल्वे स्थानका बाहेर प्रवासी असुरक्षित ?
  • loading
    जानिए क्यों चर्चा में है VedantaFoxconn का सेमीकंडक्टर प्लांट, कैसे लैपटॉप के दाम हो जाएंगे आधे से भी कम
  • loading
    हिंघणघाट : जेवणाच्या कारणावरून मारहाण; पोलिसांत तक्रार दाखल
  • loading
    शाबाश शिंदे! वेदांता-फॉक्सकॉन डील पर शिवसेना का तंज, कहा-CM पद के बदले हुआ सौदा
  • loading
    Weather: यूपी-उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में भी बरसेंगे बदरा, जानिए अपडेट
  • loading
    मुंबई: एकतरफा प्यार में पागल सहायक पुलिस निरीक्षक ने महिला इंस्पेक्टर से की मारपीट, गिरफ्तार
  • loading
    महाराष्ट्र के हाथ से छिना 1.54 लाख करोड़ का सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट, विपक्ष ने सरकार को घेरा
  • loading
    अमृता फडणवीस के खिलाफ पोस्ट लिखने वाली महिला गिरफ्तार, बना रखे हैं 53 फर्जी प्रोफाइल, 13 जीमेल अकाउंट
  • loading
    महाराष्ट्र: यूपी से आए चार साधुओं को सांगली में भीड़ ने बेरहमी से पीटा, बच्चा चोर होने का था शक

English summary

Union minister Anurag Thakur ON Uddhav Sena says BMC has highest tax collection but



Source link