![Bill Gates: बिल गेट्स ने की भारत के आधार सिस्टम और UPI की जमकर तारीफ, कहा- छोड़ सकते हैं ग्लोबल इंपेक्ट 1 pic](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-98328016,imgsize-33938/pic.jpg)
तेजी से तरक्की कर रहा भारत
बिल गेट्स के मुताबिक, गेट्स फाउंडेशन भारत में काम कर रही है। इससे सरकार को अपने एजेंडे में तेजी लाने में मदद मिल सकेगी। इसमें भी विशेषकर हेल्थ के सेक्टर में। उन्होंने बताया कि भारत ने तेजी से तरक्की की है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु और मातृ मृत्यु दर में कमी देखी जा रही है। यह काफी अच्छा है। बिल गेट्स ने कहा कि यह भारत के लिहाज से काफी अच्छा वर्ष है। क्योंकि G20 में भारत के पास मुख्य रूप से आधार प्रणाली और डिजिटल फाइनेंस जैसी चीजें दिखाने का एक मौका है। यह दिखाता है कि डिजिटल दुनिया कैसे काम करती है। वहीं भारत इसमें कैसे मदद कर सकता है।
अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने की कोशिश
बिल गेट्स के मुताबिक, कोरोना महामारी का असर सभी देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। सभी देशों की अर्थव्यवस्था कोरोना से प्रभावित हुई थी। दुनियाभर के देश अभी भी अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनका फाउंडेशन भारत का सपोर्ट करने के साथ मजबूत संदेश देने के लिए काफी उत्साहित है। कहा कि इसे आगे बढ़ाने का श्रेय सरकार को दिया जाता है।