Bigg Boss16 Nimrit Kaur : शो पर आते ही कंटेस्टेंट निम्रत कौर ने लगाए सलमान खान पर आरोप, एक्टर हुए हैरान

nimrit kaur 1664643600


सलमान खान का शो बिग बॉस 16 शुरू हो गया है और हमेशा की तरह एक्टर ने धमाकेदार शुरुआत की। शो की पहली कंटेस्टेंट रहीं निम्रत कौर। शो छोटी सरदारनी से सबका दिल जीतने वाली निम्रत ने आते ही धमाल मचा दिया। वह आंख में पट्टी बांधकर आईं और सलमान खान के सामने खड़ी होकर बोलीं कि मैं बिग बॉस के घर में जाने से पहले आपका चेहरा देखना चाहती हूं। निम्रत बताती हैं कि सलमान उनके लिए काफी लक्की हैं। फिर निम्रत, सलमान को यह भी बताती हैं कि वह वकील भी हैं। इसके बाद निम्रत अपना वकील वाला कोर्ट भी मंगाती हैं और फिर सलमान खान पर आरोप लगाती हैं।

निम्रत ने लगाए आरोप

निम्रत ने पहला आरोप सलमान खान पर लगाया क आपने हिंदुस्ता की हर लड़की का दिल तोड़ा है। इस पर सलमान ने कहा कि झूठ है क्योंकि हिंदुस्तान की हर लड़की खुश है।

शर्टलेस होने को कहा

दूसरा आरोप निम्रत ने लगाया कि आप फिल्मों में तो शर्टलेस होते हैं, लेकिन रियल लाइफ में नहीं। फिर सलमान कहते हैं कि मैं अभी इस बात को गलत साबित करता हूं और शर्ट उतारता हूं। सलमान फिर शर्ट के बटल खोलने लगते हैं, लेकिन नहीं खोलते और हंसने लगते हैं।

इसके बाद निम्रत तीसरा आरोप लगाती हैं कि सलमान कम लोगों के साथ डांस करते हैं तो फिर सलमान, निम्रत के साथ ऐथे आ गाने पर डांस करते हैं। 

बिग बॉस ने निम्रत को दिखाया घर

निम्रत फिर बिग बॉस के घर जाती हैं तो बिग बॉस उनसे बात करते हैं और उन्हें एक मौका देते हैं कि आप अगर कैप्टन की दावेदार बनना चाहती हैं तो आपको घर के अंदर आए कंटेस्टेंट्स को ड्यूटी देनी होगी। वहीं बिग बॉस उन्हें पूरा घर भी दिखाते हैं और निम्रत, कैप्टन का रूम देखकर काफी खुश होती हैं। अब निम्रत अपने बाद आ रहे कंटेस्टेंट्स से मिलकर उन्हें ड्यूटी भी दे रही हैं।

defaultBigg Boss 16 : सलमान खान से पूछा क्या स्क्रिप्टिड है शो? एक्टर ने फाइनली उठा दिया सबसे बड़े राज से पर्दा

फैंस को निम्रत का अंदाज पसंद आया। सभी उम्मीद कर रहे हैं कि निम्रत आगे शो में अच्छा परफॉर्म कर सकती हैं।



Source link