Bigg Boss Promo : निमृत ने प्रियंका के साथ किया कुछ ऐसा, करण जौहर को बीच में आकर रोकना पड़ा

nimrit and priyanka 1666435395


बिग बॉस का आज वीकेंड का वार एपिसोड आएगा। शुक्रवार को वीकेंड का वार नहीं आया क्योंकि सलमान खान नहीं आए। सलमान को डेंगु हो गया था जिस वजह से उनकी बजाय करण जौहर आज आएंगे। अब शो का प्रोमो आया है जिसमें करण कहते हैं कि आप एक सदस्य का नाम लेंगे जिनके मन की सफाई की सख्त जरूरत है। स्टैन, प्रियंका का नाम लेते हैं और कहते हैं कि सर मेरे को मन भी साफ करना है और दिमाग भी। मन के हिसाब से ये कप्टी है। फिर टीना, प्रियंका का नाम लेती हैं और कहती हैं कि ये मदर इंडिया बनने की कोशिश करती हैं। इसके बाद निमृत भी प्रियंका को ही चुनती हैं और कहती हैं कि इन्हें दूसरों के मैटर में टांग नहीं अड़ानी चाहिए। एक ही बात को बार-बार बोलने से आप सही नहीं होने वाले। इस दौरान तीनों फिर प्रियंका पर पानी फेंकते हैं। सबसे ज्यादा निमृत, प्रियंका को पानी से भिगाती हैं। वह उन्हें पूरा गीला कर देती हैं। इतना ही नहीं करण जौहर को भी बीच में निमृत को रोकना पड़ता है।

इसके अलावा एक और प्रोमो सामने आया है जिसमें करण, प्रियंका और अंकित को टास्क देते हैं। वह चन्ना मेरेया गाने पर दोनों को परफॉर्म करने को कहते हैं। हालांकि इसमें एक ट्विस्ट होता है कि प्रियंका, रणबीर कपूर बनी होती हैं और अंकित, अनुष्का शर्मा। फिर गाना बजना शुरू होता है और इसके बाद प्रियंका परफॉर्म करती हैं। लेकिन तभी अंकित सब छोड़ प्रियंका को गोद में उठा लेते हैं।

करण जौहर दोनों की परफॉर्मेंस से काफी इम्प्रेस हो जाते हैं। इतना ही नहीं, इस प्रोमो पर फैंस भी दोनों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। दोनों उनकी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

गोरी की क्लास लगाएंगे करण

आज के एपिसोड में करण जौहर आने वाले हैं क्योंकि सलमान खान को डेंगु हुआ है। तो आज सलमान की जगह करण जौहर सबसे बात करेंगे और वहीं गोरी की क्लास लगाएंगे। दरअसल, अर्चना के सामने ही गोरी जाती हैं औप उनसे लड़ते हुए उनके रूम से सामान लेती हैं। इतना ही नहीं अर्चना के रोकने पर वह कहती हैं कि मैं आज इसे फोड़ूंगी। इसके बाद वह बिग बॉस से तक कहती हैं कि बिग बॉस मुझे जवाब चाहिए नहीं तो मैं आज किसी के हाथ-पैर टूट सकते हैं यहां पर।

defaultकिसी ने लिप किस तो किसी ने बेडरूम में की हदें पार, कंटेस्टेंट्स का रोमांस देखकर सलमान भी हुए हैरान

तो करण इस पर गोरी की क्लास लगाते हुए कहते हैं कि अर्चना के कैप्टन बनने पर सभी ने बगावत की, लेकिन आपने उनके सामने डकैती की और बिग बॉस को धमकी तक दी। गोरी आपको घर में रहना है या बाहर जाना है।



Source link