Bigg Boss Fight : प्रियंका को अंकिता ने कहा घटिया, खुलेआम दी धमकी- तु्म्हारा राज सबके सामने खोलूं?

ankit and priyanka 1667384328


बिग बॉस ऐसा शो है जहां कब दोस्त, दुश्मन और दुश्मन, दोस्त बन जाएं किसी को नहीं पता। अब प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता जो शो में बतौर जोड़ी बनकर आए, उनके बीच अब दरार बढ़ती जा रही है। अब तक हर मैटर में एक-दूसरे का सपोर्ट करने वाले प्रियंका और अंकित के बीच हाल ही में लड़ाई हो गई। ये लड़ाई दरअसल, शालीन और प्रियंका की बहस के बाद हुई। अंकित, प्रियंका को शालीन से लड़ते हुए रोकते हैं और इस बीच दोनों के बीच अनबन हो जाती है। लड़ाई के बाद फिर जब प्रियंका बेडरूम में जाकर लेट जाती हैं तो अंकिता वहां आते हैं और बैठ जाते हैं। इसके बाद अंकित, प्रियंका से बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं मानतीं। प्रियंका, अंकित से कहती हैं कि ना आप मेरे लिए अब हो, ना मैं आपके लिए। मुझे आपसे कोई उम्मीद नहीं है।

फिर वह आगे कहती हैं कि आपने ही ये बदलाव दिए हैं मुझे। फिर अंकित कहते हैं कि अभी तुम पुरानी चीजें उठा रही हो मैं खोलूं कैमरे के सामने चीजें खोलूं 2 साल का। प्रियंका कहती हैं कि ये ब्लैकमेल क्या चल रहा है, तुम्हारी पोल खोलूं यहां…अंकिता सौं लगे मुझे जो अब मैं तुमसे बात कर लूं। घटिया आदमी। अंकित भी फिर प्रियंका को कहते हैं कि तुम घटिया हो। इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा गया है, क्या प्रियंका-अंकित के बीच बढ़ती दरार की वजह है घर के दूसरे सदस्य? 

इस वीडियो पर दोनों के फैंस के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि हमें प्रियंका और अंकित वापस चाहिए जैसे पहले थे। तो कोई बोल रहा है कि दोनों पति-पत्नी की तरह लड़ रहे हैं। तो वहीं कुछ प्रियंका को उनके बर्ताव के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं कि वह हमेशा सबसे लड़ती हैं और अब उन्होंने अंकित को भी नहीं छोड़ा।

प्रियंका और अंकित के बारे में तो दोनों शो उड़ारियां में साथ में काम कर चुके हैं। शो में दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद थी। इतना ही नहीं दोनों की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद है। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ वीडियोज और फोटोज शेयर करते थे।

defaultBigg Boss : शालीन भनोट के चक्कर में प्रियंका और अंकित का टूट जाएगा रिश्ता? इस वजह से हुए अलग!

सलमान खान ने पूछा रिश्ते का सच

बता दें कि दोनों जब शो में आए थे तब सलमान खान ने दोनों के रिश्ते का सच पूछा था जिस पर दोनों ने यही कहा था कि वे दोस्त हैं। सलमान ने कई बार दोनों की टांग खीचीं, लेकिन हर बार प्रियंका और अंकित ने एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया और कहा था कि आगे भी दोनों हमेशा साथ रहेंगे।



Source link