Bigg Boss 16: दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं अब्दु रोजिक नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान

04 10 2022 abdu rojik og


Publish Date: | Tue, 04 Oct 2022 05:19 PM (IST)

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसकी शुरुआत के पहले दिन से ही ये शो चर्चा में आ गया था। इस बार शो में नामचीन चेहरों की एंट्री हुआ है जो कि एक्टर, डांसर, सिंगर्स और रैपर्स हैं। वहीं इस बार सलमान खान के इस शो में ताजिकिस्तान के रहने वाले ‘अब्दु रोजिक’ भी कंटेस्टेंस के रूप में शो में आए हैं। वे दुनिया के सबसे छोटे सिंगर्स में से एक हैं। पहले दिन से ही वे घर में सबका दिल जीत रहे हैं। वे अपने डांस और सिंगिंग से घरवालों का मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी है।

bigg boss 16 contestant abdu rozik net worth youtube followers personal  life bud | Bigg Boss 16 : दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं अब्दु रोजिक, इतनी  है नेटवर्थ

इतनी नेटवर्थ है अब्दु रोजिक की

19 साल के अब्दु रोजिक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील्स और यूट्यूब चैनल से 2 करोड़ रुपये कमाते हैं। अब्दु रोजिक अपनी क्यूटनेस के कारण ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं गौहर खान ने भी ट्वीट किया है कि ‘क्या हम अब्दु रोजिक को बीबी 16 की ट्रॉफी दे सकते हैं। प्लीज।’ वहीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्वीट किया कि ‘बीबी हाउस में अब तक की सबसे क्यूट कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक हैं।’ बता दें कि अब्दु रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर कहे जाते हैं। वे तजाकिस्तान के रहने वाले हैं।

8 साल के दिखने वाले सिंगर अब्दु रोजिक की उम्र है 18, इस बीमारी के कारण रुकी  ग्रोथ - world smallest singer abdu rozik of tajikistan growth halted due to  rickets – News18 हिंदी

पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं अब्दु

बता दें कि अब्दु बिग बॉस 16 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। उन्हें सीजन 16 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी पेश किया गया था। उन्होंने इस शो में एंट्री करने को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी शेयर की थी। अब्दु रोजिक की इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वे एक मुक्केबाज भी हैं। इतना ही नहीं वे सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाले हैं। अब्दु एक फेमस रैपर और सिंगर हैं। अब्दु अपने रैप गाने ओही दिल जोर से मशहूर हुए थे।

Posted By: Ekta Shrma

 



Source link