Bigg Boss 16: पहली बार शो में दिखाई देंगे बिग बॉस विजय विक्रम सिंह कंटेस्टेंट के साथ खेलेंगे टास्क

21 12 2022 bigg boss 16 og


Publish Date: | Wed, 21 Dec 2022 04:38 PM (IST)

Bigg Boss 16: टेलीविजन के पसंदीदा शो बिग बाॅस का हर सीजन काफी अलग होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। बिग बॉस 16 काफी अलग शो है। अब इस सीजन में दर्शक इस बार वो देखेंगे जो उन्होंने आज तक किसी भी सीजन में नहीं देखा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि बिग बाॅस खुद एक टास्क में दिखाई देंगे। बिग बॉस की अब तक सबने सिर्फ आवाज ही सुनी है। लोग हमेशा से उन्हें देखना चाहते थे। इस बार एक टास्क के दौरान बिग बाॅस की आवाज देने वाले विजय विक्रम सिंह घर के अंदर एंट्री लेंगे और कंटेस्टेंट्स को डिस्ट्रैक्ट करते दिखाई देंगे।

बिग बॉस में दिखाई देंगे बिग बॉस

बिग बॉस घर में एंट्री लेने के बाद सुंबुल और टीना के घर से आई चिट्ठी को पढ़ेंगे। अब बिग बाॅस के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक बिग बाॅस को भी देख सकेंगे। राशन टास्क में बिग बाॅस भी शामिल होंगे। वे घरवालों को बताते हैं कि, घर में आंखों के सामने कुछ लोग आएंगे। कुछ चीजें होंगी, लेकिन सबको नाॅर्मल रहते हुए अपना काम करना है। उन्हें आने वाले लोगों की एक्टिविटी से प्रभावित नहीं होना है, न ही कोई रिएक्शन देने हैं। अगर तीन लोग इमोशनल हो जाते हैं तो राशन की एक टोकरी गंवानी पड़ेगी।

कंटेस्टेंट के साथ खेलेंगे टास्क

इस एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बिग बाॅस जो अब तक सिर्फ सुनाई देते थे, वे घर के अंदर होंगे। वे टीना के पास जाकर इमोशनल बातें भी करेंगे। उन्हें रानी की बातें याद दिलाएंगे। टीना खुद पर कंट्रोल करेंगी। उन्हें रोना आएगा लेकिन वे पानी पिएंगी। वे जबरन हंसने की कोशिश करेंगी। इसके बाद विजय विक्रम सिंह सुंबुल के पास जाएंगे। वहां वे उनके पापा की इमोशनल चिट्ठी पढ़ेंगे, लेकिन सुंबुल भी स्ट्रांग रहने की कोशिश करेंगी। बता दें कि विजय विक्रम सिंह एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट है। साथ ही उन्होंने कुछ वेब सीरीज द फैमिली मैन के पार्ट 1 और 2 में भी काम किया है।

Posted By: Ekta Sharma

 





Source link