Bigg Boss 16 Updates: सलमान खान लेंगे Sumbul और Ankit क्लास, Gautam के फैसले से बदलेगा घर का माहौल

bigg boss 16 updates large 2021 80


Bigg Boss 16 Updates: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में इन दिनों केप्टैन्सी को लेकर टास्क चल रहा है, जिसकी वजह से घर का माहौल पहले से ही काफी गरमाया हुआ है। इस माहौल को और गरमाने के लिए आज अभिनेता सलमान खान आ रहे हैं। बता दें, पिछले हफ्ते के वीकेंड के वार को अभिनेता डेंगू होने की वजह से होस्ट नहीं कर पाए थे। बिग बॉस के लेटेस्ट शुक्रवार का वार एपिसोड के प्रोमो रिलीज हो चुके हैं। इन प्रोमो में शो के होस्ट अंकित, सुंबुल की जमकर क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं आज के एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलने वाला है।
 

इसे भी पढ़ें: अपनी बहन के एक्स को डेट कर रही हैं Khushi Kapoor? Janhvi Kapoor ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

कलर टीवी द्वारा जारी किए गए बिग बॉस 16 के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान, अंकित और सुंबुल की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों ही कंटेस्टेंट शो में नजर नहीं आ रहे हैं और आ भी रहे हैं तो शालीन और प्रियंका के आगे-पीछे घूमते हुए। अंकित को घर के किसी भी टास्क में खुद के लिए खेलते नहीं देखा गया है। दर्शकों की मानें तो वह प्रियंका को जीताने के लिए शो में आए हैं। दर्शक ही नहीं अब तो अभिनेता के खुद के फैंस भी इस बात को लेकर उनका मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की इस हसीना ने Beach पर मनाई दिवाली, बिकिनी में फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर

वहीं दूसरी तरफ सुंबुल का भी ऐसा ही हाल दिखाई दे रहा है। उन्हें समझाने के लिए उनके पापा को शो पर बुलाया गया था, इसके बावजूद भी लोगों को उनमें कोई बदलाव नहीं नजर आ रहा है। लाख समझाने के बाद भी सुंबुल शालीन के आगे पीछे घूमती रहती हैं। यहीं वजह है कि लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान उनकी क्लास लगाने वाले हैं।
 

इसे भी पढ़ें: हाई स्लिट ड्रेस में कहर ढाती नजर आईं Shweta Tiwari, कातिलाना अदाओं ने उड़ाए लोगों के होश

शुक्रवार का वार में, सलमान खान ने गौतम को घर कैप्टेन बनने का ऑफर दिया, लेकिन इसके बदले उन्हें सभी घरवालों का राशन छोड़ने को कहा गया। गौतम ने सलमान के ऑफर को स्वीकार कर लिया। गौतम के इस फैसले ने घर में आग लगा दी है और अब सभी घरवाले उनके खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। बता दें, इस हफ्ते घर के सात सदस्य नॉमिनेट थे, जिनमें गौतम भी शामिल थे। सलमान के ऑफर को स्वीकार करने के बाद गौतम नॉमिनेशन से बच गए हैं।





Source link