Bigg Boss 16: सलमान खान को हुआ डेंगू नहीं करेंगे बिग बॉस 16 को होस्ट कैंसिल की शूटिंग

22 10 2022 salman khan dengue og


Publish Date: | Sat, 22 Oct 2022 10:38 AM (IST)

Bigg Boss 16: बिग बॉस 13 के फैंस के लिए अब एक बुरी खबर सामने आ रही है शो को होस्ट करने वाले सलमान खान को डेंगू हो गया है। वे अगले कुछ हफ्तों तक बिग बॉस 16 में वीकेंड का वार होस्ट नहीं कर पाएंगे। उनकी जगह इस बार घर वालों की क्लास लगाने के लिए करण जौहर नजर आने वाले हैं। इस शो के साथ-साथ सलमान खान को अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग भी कैंसिल करनी पड़ी है। जैसे ही बिग बॉस का नाम आता है, सभी के मन में सलमान खान का चेहरा आ जाता है। हर किसी को सलमान के वीकेंड का वार का अंदाज काफी पसंद आता है। सलमान जब भी आते हैं घरवालों की क्लास लगा कर जाते हैं। बिग बॉस 16 के फैंस सलमान के अलावा होस्ट के तौर पर किसी और को देखने को तैयार नहीं है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि करण जौहर वीकेंड का वार कैसे होस्ट करते हैं।

Salman Khan down with dengue, Bollywood star to return as Bigg Boss 16 host  from THIS date: Reports | Celebrities News – India TV

सलमान को हुआ डेंगू कैंसिल की शूटिंग

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान इस बार बिग बॉस 16 का वीकेंड का वार होस्ट नहीं कर पाएंगे। उनकी जगह करण जौहर नजर आने वाले हैं। दरअसल इसके पीछे का कारण यह है, एक रिपोर्ट में सामने आया है कि सलमान को डेंगू हो गया है। वहीं दूसरी तरफ करण जौहर के पास होस्टिंग का एक्सपीरियंस भी है। साल 2021 में वे बिग बाॅस ओटीटी को होस्ट कर चुके हैं। तब भी करण को उनके स्टाइल के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।

Salman Khan Dengue: Salman Khan takes a break from shooting due to dengue,  Karan Johar will host Bigg Boss 16 / Salman Khan Dengue: डेंगू के शिकार हुए  सलमान खान ने शूटिंग

करण जौहर करेंगे बिग बॉस 16 होस्ट

सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ;किसी का भाई किस की जान’ की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने अपने सारे शूट कैंसिल कर दिए हैं। यह फिल्म पहले इसी साल दिसंबर महीने में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। अब यह साल 2023 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अब सलमान खान अपने काम पर वापस कब लौटेंगे यह सब उनकी सेहत पर निर्भर करता है। लेकिन फैंस को उनके फेवरेट स्टार को जल्द से जल्द स्क्रीन पर देखने का इंतजार है।

Shani Margi 2022: साल 2023 तक इन राशि वालों पर जमकर होगी धनवर्षा, शनि बनाएंगे मालामाल

Bigg Boss OTT launched with a Big Bang! Host Karan Johar welcomes 12  contestants | HIGHLIGHTS | Tv News – India TV

Posted By: Ekta Sharma

 



Source link