बिग बॉस 16 प्रोमो Video: अनिल कपूर ने एमसी स्टेन से कहा- सिखाओ अपनी भाषा, देखें

anil kapoor bigg boss 16 1674804557


ऐप पर पढ़ें

बिग बॉस सीजन 16 का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो ने लोगों को अगले एपिसोड का इंतजार करने पर मजबूर कर दिया है। शो में ड्रामा तेजी से बढ़ रहा है। ड्रामा के साथ शो के कंटेस्टेंट्स का तनाव भी बढ़ रहा है। इसे कम करने के लिए बिग बॉस के घर में कुछ मस्ती के पल देखने को मिले। दरअसल शो में जल्द अनिल कपूर देखने को मिलेंगे। अनिल कपूर घर के अंदर जाकर कंटेस्टेंट्स से मिलेंगे और उनके साथ मस्ती करते दिखेंगे। शो में अनिल कपूर के साथ फराह खान भी नजर आएंगी। सलमान खान की जगह शो को होस्ट करने के लिए पहुंची फराह खान भी घर के अंदर दिखेंगी।

कलर्स टीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस जल्द आने वाले एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया गया है। इसमें अनिल कपूर और फराह खान घर के अंदर देखने को मिले और घर के सदस्यों के साथ मस्ती कर रहे हैं। अनिल धमाकेदार एंट्री करते हैं, जोरदार तरीके से ‘झकास’ बोलकर घर में एंट्री ली। उन्होंने और फराह ने घर में कंटेस्टेंट्स से बात की।

 

घर में हंगामे पर टिप्पणी करने के बाद, अनिल ने स्टेन से उसे अपनी ‘भाषा’ सिखाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि क्या रैपर उनसे बेहतर बोल सकता है। दोनों अपनी भाषा बोलने के अंदाज को दिखाते हैं। अनिल स्टेन की बातों पर हंसे बिना नहीं रह पाते। स्टेन के अनूठे बाल भी अनिल के मुंह पर लगते हैं तो वो अजीब सा मुंह बनाते हैं और ये देखकर फराह भी हंस पड़ती हैं। बता दें कि इससे पहले फराह खान शो में कंटेस्टेंट रहे अपने भाई साजिद खान से मिलने के लिए एक एपिसोड में भी दिखाई दी थीं। हालांकि अब साजिद शो से बाहर हो चुके हैं।



Source link