Bigg Boss 16: मान्या सिंह ने खोला ग्लैमर दुनिया का राज मिस इंडिया बनकर भी काम नहीं मिला

02 10 2022 manyasingh og


Publish Date: | Sun, 02 Oct 2022 12:58 PM (IST)

Bigg Boss 16: रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 16 का आगाज हो गया है। 1 अक्टूबर को शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। जिसमें सभी कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में एंट्री लेते नजर आए। इस बार शो में मिस इंडिया 2020 की रनर अप मान्या सिंह (Manya Singh) भी है। मान्या ने बताया कि वह बिग बॉस में अपने सपनों को पूरा करने आई हैं। साथ ही ब्यूटी क्वीन ने अपने स्ट्रगल के बारे में बताया।

manya singh

दो साल के बाद मिला काम

बिग बॉस के घर में आकर मान्या सिंह ने अपनी लाइफ के मुश्किल समय के बारे में बताया। कहा कि लोगों को लगता है मिस इंडिया बनने के बाद जिंदगी बदल जाती है। बहुत सारे पैसे मिलते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हकीत यह है कि मुझे कोई काम नहीं मिला। दो साल के बाद मुझे ब्रेक मिला।

manyasinghpic

रंग पर करते हैं कमेंट

उन्होंने बताया कि लोग उनके रंग पर कमेंट करते हैं। वह मिस इंडिया रनर अप रही हैं, लेकिन उनके पिता आज भी ऑटो चलाते हैं। वह अपने पिता के साथ ऑटो में सफर करती हैं। ताकि पैसे बचाए जा सके। अपने मुश्किल दौर के बारे में बताते हुए मान्या काफी भाविक हो गई।

manyasinghbissboss

बिग बॉस में पैसे कमाने आई

मान्या सिंह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। बिग बॉस शो में पैसे और नाम कमाने आई हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा शो में किया। कहा कि वह पैसे कमाना चाहती हैं। मान्या की बातों से शो के होस्ट सलमान खान भी इम्प्रेस हुए। हालांकि अब मान्या बिग बॉस के घर में कब तक टिक्कती है। यह देखना होगा।

Posted By: Kushagra Valuskar

 



Source link