![Bigg Boss 16 : सलमान खान से पूछा क्या स्क्रिप्टिड है शो? एक्टर ने फाइनली उठा दिया सबसे बड़े राज से पर्दा 1 salman khan 1664639146](https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2022/10/01/16_9/16_9_1/salman_khan_1664639146.jpg)
सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस अपने 16वें सीजन के साथ वापस आ रहा है। इस शो को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है भले ही इसमे कॉन्ट्रोवर्सी ही क्यों ना हो। वैसे जब भी ये शो आता है तो हमेशा एक सवाल यह भी आता है कि क्या ये शो स्क्रिप्टिड है कि नहीं। कई कंटेस्टेंट्स शो को स्क्रप्टिड कहते हैं तो कई बोलते हैं कि शो स्क्रप्टिड नहीं है। अब सलमान खान ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बता दिया कि ये शो स्क्रप्टिड है या नहीं। सलमान ने जो कहा है उससे कई लोगों को उनके सवाल का जवाब मिल जाएगा।
क्या बोले सलमान
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान से पूछा गया कि शो को लेकर ऐसा कौनसा सवाल है जिसे सुनकर वह परेशान हैं और आगे नहीं सुनना चाहते तो इस पर सलमान ने कहा, यही कि ये शो स्क्रिप्टिड है या नहीं।। जब आप एक बार अंदर जाते हैं तो आपको बाहर आना मना होता है। आप बिग बॉस जैसा शो स्क्रिप्ट नहीं कर सकते। दुनिया का कोई भी राइटर इस शो को नहीं लिख सकता।
1000 करोड़ फीस पर बोले थे
इससे पहले सलमान खान से शो के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया था कि क्या वह इस सीजन के लिए 1000 करोड़ रुपये बतौर फीस ले रहे हैं? क्योंकि ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान इस बार शो को होस्ट करने के लिए भारी फीस ले रहे हैं। सलमान ने फिर मजाक में कहा था, अगर उन्हें इतना पैसा मलता तो मैं फिर कभी काम नहीं करता।
Krushna Abhishek Bigg Boss : कृष्णा अभिषेक ने मिलाया बिग बॉस से हाथ, लगाएंगे कंटेस्टेंट्स की खूब क्लास
सलमान ने आगे यह भी कहा था कि अगर उन्हें कभी इतना पैसा मिलेगा तो वह कई चीजों के पैसे चुकाएंजे जिसमे उनके वकीलों की फीस भी शामिल होती। मेरे कई खर्चे हैं जिसमे मेरे वकीलों की फीस भी शामिल है। वह काफी पैसे लेते हैं। एक सलमान यहां से कमाता है तो वो दूसरा वकील सलमान मुझसे लेते हैं।
सलमान की बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं। वहीं सलमान ने इस दौरान यह भी कहा कि शो के प्रोड्यूसर उन्हें जाने ही नहीं देते हैं।