यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

cm yogi 1661306758


CM Yogi - India TV Hindi News
Image Source : FILE
CM Yogi

Highlights

  • 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर
  • विपिन कुमार जैन को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग
  • आईएएस जगदीश को मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन की जिम्मेदारी

UP News: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस विपिन कुमार जैन को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। विपिन वर्तमान में यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव पद पर सेवाएं दे रहे थे। आईएएस जगदीश को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन का अपर प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्ति दी गई है।

आलोक कुमार को यूपी लोकसेवा आयोग प्रयागराज का सचिव, गुंजन द्विवेदी को मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर, अनुराज जैन को मुख्य विकास अधिकारी अम्बेडकरनगर बनाया गया है। 

शैलेश कुमार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और जुनैद अहमद को मुख्य विकास अधिकारी झांसी, प्रतीक्षारत आईएएस निशा को यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। 

चर्चित गौड़ को आगरा विकास प्रधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया 

फिरोजाबाद जिले के मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ को आगरा विकास प्रधिकरण का नया उपाध्यक्ष और दीक्षा जैन को मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद बनाया गया है। आईएएस मधुसूदन नागराज हुलगी को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा का विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। 

खेमपाल सिंह, सचिव लोक सेवा आयोग यूपी प्रयागराज के पद पर किया गया ट्रांसफर निरस्त किया गया है और उन्हें यथावत बनाये रखा गया है। बता दें कि सोमवार को देर रात ही 15 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे।

Latest Uttar Pradesh News





Source link