मई के महीने में बैंक जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट, पूरे 13 दिन नहीं होगा काम

843c6f681178f19e470e1b52d23a4e66 original


Bank Holidays 2022: अप्रैल का महीना खत्म होने में सिर्फ 5 दिन बचे हैं. मई के महीने में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है या फिर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे है तो उससे पहले जान लें कि मई महीने में पूरे 13 दिन बैंक बंद (May bank holiday) रहेंगे. RBI की ओर से बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है. आइए चेक करें मई महीने में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे-

RBI जारी करता है लिस्ट
आपको बता दें ये छुट्टियां राज्यों के हिसाब से है तो आप अपने शहर की छुट्टियों को चेक कर सकते हैं कि आपके शहर में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंकिंग छुट्टियों की लिसेट जारी कर देता है, जिससे ग्राहकों और कर्मचारियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

आइए चेक करें मई की छुट्टियों की लिस्ट- (May Bank Holidays 2022)

  • 1 मई 2022 –  मजदूर दिवस/महाराष्ट्र दिवस/रविवार (पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद)
  • 2 मई 2022 –  भगवान श्री परशुराम जयंती (कई राज्यों में अवकाश)
  • 3 मई 2022 –  ईद-उल-फितर (लगभग पूरे देश में अवकाश), बसवा जयंती (कर्नाटक)
  • 4 मई 2022 –  ईद-उल-फितर (तेलंगाना)
  • 8 मई 2022 – रविवार
  • 9 मई 2022 – गुरु रवींद्रनाथ जयंती (पश्‍च‍िम बंगाल और त्रिपुरा)
  • 14 मई 2022 – दूसरा शनिवार
  • 15 मई 2022 – रविवार
  • 16 मई 2022 – बुद्ध पूर्णिमा (पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद)
  • 22 मई 2022 – रविवार
  • 24 मई 2022 – काजी नजरुल इस्लाम जन्मदिन (सिक्किम)
  • 28 मई 2022 – चौथा शनिवार
  • 29 मई 2022 – रविवार

चेक करें ऑफिशियल लिंक
बैंकों की छुट्टियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल लिंक https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर भी विजिट कर सकते हैं. यहां आपको हर महीने हर राज्य के बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी. 

यह भी पढ़ें:
UMANG App: फोन में जल्दी डाउनलोड करें उमंग ऐप, PF से जुड़ी इन 6 सुविधाओं का उठा पाएंगे लाभ!

DigiLocker Benefits: डिजीलॉकर में बनाएं खाता और उठाएं फायदा, कागजी दस्तावेजों को ढोने से मिलेगी आजादी



Source link