उल्टा चश्मा की बबीताजी मुनमुन दत्ता ने शुरू किया नया बिजनेस, अब ये करती दिखेंगी

sadsfrgt 1645275880


भाई के साथ शुरू करेंगी बिजनेस

भाई के साथ शुरू करेंगी बिजनेस

मुनमुन दत्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि उन्होंने फूड बिजनेस में एंट्री की है। मुनमुन ने इस बिजनेस को अपने राखी भाई केयूर शेठ के साथ शुरू किया है। मुनमुन ने इस फील्ड को अपना पैशन बताते हुए कहा है कि वो इस शुरुआत से काफी खुश हैं। वीडियो में मुनमुन खाना टेस्ट करते हुए भी दिख रही हैं।

क्या बोलीं मुनमुन दत्ता

क्या बोलीं मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, मैंने फूड बिजनेस लॉन्च किया है। मैं खाने-पीने की चीजों को लेकर बहुत पैशिनेट हूं। मैंने अपने राखी ब्रदर, रेड चिली एंटरटेनमेंट के मालिक केयूर सेठ के साथ मिलकर इसे शुरू किया है। मुनमुन ने कहा है कि वो कयूर को 14 सालों से जानती हैं और उनके साथ इस शुरुआत को लेकर एक्साइटेड हैं।

प्रमोशन के दौरान शख्स की मौत पर सार्वजनिक माफी मांगेंगे शाहरुख खान?प्रमोशन के दौरान शख्स की मौत पर सार्वजनिक माफी मांगेंगे शाहरुख खान?

टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं मुनमुन

टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं मुनमुन

मुनमुन दत्‍ता मॉडलिंग से एक्टिंग में आई हैं। उन्होंने फिल्‍म और टेलीविजन दोनों पर काम किया है। टीवी सिरियल तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा में बबीताजी के रोल से उनको खास पहचान मिली है। कुछ बॉलीवुड फिल्‍मों में भी उन्होंने काम किया, हालांकि फिल्मों में उनको कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। मुनमुन दत्ता हाल के दिनों में अपने खिलाफ हुए एससी एसटी एक्ट के तहत एक मुकदमा को लेकर भी चर्चा में रही हैं। मुनमुन पर दलित समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले में वो जमानत पर हैं।

अनुष्का शेट्टी बोलीं- तेलुगू फिल्मों में होती है कास्टिंग काउच, मैं इस आदत के चलते बच गईअनुष्का शेट्टी बोलीं- तेलुगू फिल्मों में होती है कास्टिंग काउच, मैं इस आदत के चलते बच गई



Source link